श्रीनगर: मंगलवार को श्रीनगर स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी के प्रवेश द्वारा पर ग्रेनेड धमाका हुआ। इसमें दो लोगों घायल हो गए। सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले मंगलवार की सुबह मुठभेड़ में सेना ने हिजबुल के एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ सोमवार देर शाम शुरू हुई जो मारे गए आतंकियों की पहचान इरफान नैरा और इरफान राथर के रूप में हुई है। नैरा रियाज नायकू का सहयोगी थी। वह 2016 से कश्मीर में सक्रिय था। सेना ने उसे ‘ए’ श्रेणी का आतंकी घोषित किया था। राथर 2017 से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था।
मारे गए दोनों आतंकी पहले सुरक्षा बलों के गश्ती दलों पर हमला करने में संलिप्त रहे थे। आतंकियों ने गश्ती पर निकली सेना की टुकरी पर अचानक हमला बोल दिया। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी होने के बाद से ही सेना कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सघन अभियान चला रही है।
पुलिस ने एडवायजरी जारी की
मंगलवार को पुलिस ने एडवायजरी जारी कर लोगों को मुठभेड़ वाले इलाके में नहीं जाने की अपील की। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, इलाके में विस्फोटक बिखरे होने की संभावना है। ऐसे स्थानों पर नागरिकों का जाना खतरनाक हो सकता है। लोगों से पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। पुलिस मुठभेड़ वाले स्थान से विस्फोटक हटा रही है
जम्मू-कश्मीर में विशेष संयुक्त बलों की तैनाती हुई
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सेना, नौसेना और वायुसेना के विशेष संयुक्त बलों की तैनाती की गई है। वरिष्ठ रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि विशेष सुरक्षाबलों में सेना की पैरा, नौसेना की मरीन कमांडोज (मारकोस) और भारतीय वायुसेना की गरूड़ स्पेशल फोर्सेज शामिल हैं। कश्मीर में इन सुरक्षाबलों की तैनाती रक्षा मंत्रालय के नवगठित आर्म्ड स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन के तहत किया गया है।
श्रीनगर में यूनिवर्सिटी के प्रवेश द्वार पर धमाका हुआ,दो घायल

