By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्रीलंका में सत्तापलट: रानिल विक्रमसिंघे बर्खास्त, पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे बने नये PM
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

श्रीलंका में सत्तापलट: रानिल विक्रमसिंघे बर्खास्त, पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे बने नये PM

Last updated: October 27, 2018 10:37 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

कोलंबो:श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने शुक्रवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया है और उनकी जगह पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
सिरीसेना और विक्रमसिंघे के बीच आर्थिक और सुरक्षा नीतियों पर मतभेद के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। इससे पहले सिरीसेना की पार्टी ने अचानक से सत्तारूढ़ गठबंधन से समर्थन वापस ले लिया था।
राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में कहा बया, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर उनकी जगह पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वहीं राजपक्षे ने ट्वीट कर खुद के प्रधानमंत्री बनने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि महिंद्रा राजपक्षे को ही मौजूदा राष्ट्रपति सिरीसेना ने पिछले राष्ट्रपति चुनावों में सीधी टक्कर में हराया था।
मैं अभी भी प्रधानमंत्री: विक्रमसिंघे
रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि राजपक्षे का शपथ लेना असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि वह अभी भी श्रीलंका के प्रधानमंत्री हैं। वहीं गठबंधन सरकार में मंत्री रहे यूएनपी के ही मंगला समरवीरा ने ट्वीट किया कि राजपक्षे की प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति असंवैधानिक और गैरकानूनी है। ये गैर लोकतांत्रिक तख्तापलट है।
हफ्तों से जारी थी खींचतान
राजपक्षे की प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्ति अप्रत्याशित है। राजपक्षे और सिरीसेना एक दूसरे के विरोधी रहे हैं। सिरीसेना राष्ट्रपति चुनाव में राजपक्षे को हराकर ही शीर्ष पद पर काबिज हुए थे। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया, जिससे पहले सिरीसेना और विक्रमसिंघे के बीच आर्थिक नीतियों और सरकार के रोजमर्रा के प्रशासन को लेकर कई सप्ताह से खींचातानी चल रही थी। पिछले सप्ताह ही खबर आई थी कि सिरीसेना ने अपने वरिष्ठ गठबंधन साझेदार यूएनपी पर उनकी और रक्षा मंत्रालय के पूर्व शीर्ष अधिकारी गोताभया राजपक्षे की हत्या की कथित साजिश को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। गोताभया राजपक्षे पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई हैं।
गठबंधन सरकार से खींचा हाथ
इससे पहले सिरीसेना के राजनीतिक मोर्चे यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) ने घोषणा की थी कि उसने मौजूदा गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया है। यह गठबंधन यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के साथ था जिसके नेता रानिल विक्रमसिंघे अब तक प्रधानमंत्री थे। कृषि मंत्री और यूपीएफए के महासचिव महिंदा अमरवीरा ने कहा कि यूपीएफए के फैसले से संसद को अगवत करा दिया गया है। राजपक्षे की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सिरीसेना ने उनसे अलग होकर राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था।
श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) और यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) की गठबंधन सरकार उस समय संकट में आ गई थी, जब पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे की नई पार्टी ने फरवरी में स्थानीय चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की थी, जिसे सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए जनमत संग्रह माना गया।
संवैधानिक संकट की आशंका
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि सिरीसेना का फैसला श्रीलंका में संवैधानिक संकट पैदा कर सकता है। संविधान के 19वें संशोधन के मुताबिक, बहुमत हासिल किए बिना वह विक्रमसिंघे को पद से नहीं हटा सकते। राजपक्षे और सिरीसेना की पार्टी को मिलाकर 95 सीट है, जो बहुमत से दूर है। विक्रमसिंघे की यूएनपी के पास 106 सीट हैं जो बहुमत से महज 7 सीट दूर है। यूएनपी ने भी कहा था कि सिरीसेना को विक्रमसिंघे को बर्खास्त करने का अधिकार नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article करवाचौथ व्रत रखते समय गर्भवती महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली समूह पर कसा शिकंजा, सीएफओ व ऑडिटरों से पूछे कड़े सवाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?