चेन्नई। राजस्थली क्लब चेन्नई द्वारा “योगा ओर जुम्बा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में पधारे हुए सभी नये व पुराने सदस्यों का स्वागत पूर्वाध्यक्ष श्री सुनील जी चौरडीया ने किया। योगा ट्रेनर जोशना ने एक घंटा चले योगा सेशन में शारीरिक मानसिक एवं सूर्य नमस्कार सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। सबने पूरी तन्मयता से योगा का आनंद लिया।
जुम्बा सेशन – ट्रेनर पुजा तातेड़ ने सेशन की शुरुआत वार्म-अप एक्सरसाइज से करवाई, बाद मे देश भक्ति से सरोबार तिरंगे कलर में गुब्बारों के साथ भी डांस करवाया, एक घंटे चले कार्यक्रम में सभी ने जोश के साथ भाग लिया। राजस्थली क्लब परिवार के लगभग 72 सदस्यों ने इन दोनों सेशन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई एवं क्लब परिवार की तरफ से दोनों प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात Shenoy नगर स्थित अपूर्वा नावेल्टी रेस्टोरेंट में सभी ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री गुलाब गुलगुलिया एवं श्री सुरेश तातेड़ थे। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री श्री अशोक तातेड़ ने दिया।
चेन्नई के अम्पा स्काईवन मॉल ( डबल ड्रिबल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

