टिनिच बस्ती (उ.प्र.)। आज 26 जनवरी के शुभ अवसर पर श्री राम अवध चौधरी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया , प्रबंधक सुदामा प्रसाद चौधरी ने बताया कि हम अपने गणतन्त्र को, संवैधानिक आदर्शों की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।
उसी भारतभूमि, उपनिवेश के विधि-विधान से मुक्त हुई ।इस गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को पूरे भारत में मनाया जाता है। यह 1950 की याद दिलाता है जब इस दिन भारत के संविधान ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली थी और भारत एक गणतंत्र बन गया था। इस दिन भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। भव्य परेड में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और विभिन्न भारतीय राज्यों की भागीदारी के साथ देश की ताकत और संस्कृति को दिखाया जाता है।
हर बार गणतंत्र दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के विचारों को दर्शाता है इसी उपलक्ष्य में स्कूल के सभी छात्र छात्राएं बढ़ चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और नन्हे बच्चों के लिए सुंदर दृश्य देखते हुए आए हुए सभी गुरुजनों व माता-पिता को प्रभावित कर दिया वहीं उपस्थित प्रधानाचार्य हीरालाल चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक बृजेश कुमार, अभिषेक कुमार, नंदलाल यादव, सुनील कुमार कुमार, उमा मौर्य, रिंकी अग्रहरि, संजू मिश्रा पिंटू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
श्री राम अवध चौधरी पब्लिक स्कूल कोडरी टिनिच मे मनाया गया गणतंत्र दिवस

