विकास धाकड़/गोरेगांव (मुंबई)। तेरापंथ युवक परिषद के वार्षिक जनरल मीटिंग रविवार १८ जून २०२६ को आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए मनीष सिंघवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
जनरल मीटिंग कि शुरुवात सामूहिक नमस्कार महामंत्र सें की गईं, विजय गीत का संगान श्री महेश चपलोत, श्री हितेश जी राठौड़ नें किया। दिवगंत आत्मा के लिये लोगस्स का पाठ किया गया। स्वागत भाषण तेयुप अध्यक्ष श्री सुमित चोरडिया नें किया,श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभा अध्यक्ष श्री सुभाष जी सिंघवी ने किया। आय व्यव का ब्यौरा कोषाध्यक्ष श्री महेश जी चपलोत नें किया, जिसे पुरे सदन नें ॐ अर्हंम् कि ध्वनि सें पारित किया। मंत्री प्रतिवेदन श्री हितेश जी राठौड़ नें प्रस्तुत किया।
निवर्तमान सभा अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व सभा मंत्री सुरेश ओस्तवाल आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। तत्पश्चात तेयुप अध्यक्ष सुमित चोरडिया ने अपनी कार्यकारणी निरस्त की। चुनाव अधिकारी रमेश सिंघवी, विकास धाकड़ ने चुनाव/मनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ की। चुनाव अधिकारी ने सर्व सहमति से निर्विरोध मनीष सिंघवी को आगामी कार्यकाल के लिए तेयुप अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने आगामी कार्यकाल के लिए अपने विजन कि प्रस्तुति दी एवं मंत्री पद के लिये नीलेश सांखला के नाम की घोषणा की।
इस अवसर नवनिर्वाचित सभा अध्यक्ष सुभाष सिंघवी ने अपनी शुभकामना प्रेषित की एवं सभा के मंत्री सी ए विनोद सिंघवी एवं कोषाध्यक्ष के लिये विक्रमजी सिसोदिया के नाम की घोषणा की। सभी नें ॐ अर्हंम् की ध्वनि से अभिवादन किया। पूरे समाज से सभी गणमान्य पदाधिकारी एवं युवा साथियों व धर्म परिवार से सराहनीय उपस्थिति रही। तेयुप की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री हितेश राठौड़ ने किया।
मनीष सिंघवी बने तेरापंथ युवक परिषद गोरेगांव के अध्यक्ष

