सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शरद पवार सूखे पर राजनीति न करें: चंद्रकांत पाटील
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

शरद पवार सूखे पर राजनीति न करें: चंद्रकांत पाटील

Last updated: May 6, 2019 8:19 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:शरद पवार ने सूखे के बारे में जो सुझाव दिए हैं, उन पर अमल किया जाएगा, लेकिन सरकार चाहती है कि शरद पवार सूखे पर राजनीति न करें। यह कहना है राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील का। पाटील ने कहा कि सरकार ने अक्टूबर 2018 से ही सूखे से निपटने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और सूखे का मुकाबला सबको मिलकर करने की जरूरत है।
पाटील ने कहा कि पिछले साल जून-जुलाई में अच्छी बारिश हुई थी, इसलिए उम्मीद थी कि फसल अच्छी होगी, लेकिन अचानक स्थिति बदल गई। इसके बाद राज्य में सूखे के हालात को देखते हुए अब तक की सबसे बड़ी मदद केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को दी है।
पाटील ने कहा कि हमने केंद्र की आर्थिक मदद का इंतजार किए बिना अपनी तरफ से किसानों को मदद देना शुरू कर दिया था। हमने राज्य में टैंकर आपूर्ति की प्रणाली बदली और 24 घंटे में पानी देने का नियोजन किया। हमारे पास जून के आखिर तक के चारे का स्टॉक उपलब्ध है। चंद्रकांत पाटील ने कहा कि पवार के कार्यकाल में प्रति जानवर 40 रुपये दिए जाते थे, अब हम 95 रुपये दे रहे हैं।
बता दें कि शनिवार को राकांपा पदाधिकारियों की बैठक में शरद पवार ने राज्य में सूखे की समीक्षा के बाद राज्य सरकार पर सूखे से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया था। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी भी लिखी है और कहा कि सूखाग्रस्त इलाकों के उनके दौरे के बाद ही राज्य सरकार नींद से जागी है। इसके बाद रविवार को चंद्रकांत पाटील ने शरद पवार के आरोपों पर जवाब दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article OROP की खामियों पर विचार करे केंद्र सरकार : सुप्रीम कोर्ट
Next Article ‘गदर 2’ पर काम शुरू

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक
entertainment
October 4, 2026
महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज
entertainment
October 4, 2026
विविगे धम्मे माहिये क्विज पर साध्वी श्री जी के पावन सानिध्य में गोयल भवन के प्रांगण में प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन
social
October 4, 2026
एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के अपने पहले बॉलीवुड गाने ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में पहुंचाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
entertainment
October 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?