बारामुला:जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ सोपोर के मलमापनपोरा क्षेत्र में हो रही है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है। बता दें कि कल यानी शुक्रवार को भी शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक आतंकी मारा गया था। शोपियां के पंडूशान इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था।
गौरतलब है कि कश्मीर में ऑपरेशन ऑलआउट ने सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठनों की कमर तोड़ दी है। बड़े आतंकी कमांडर या तो मारे जा चुके हैं या फिर डर कर अंडरग्राउंड हो चुके हैं। ऐसे में लड़खड़ाते आतंकी ढांचे से बौखलाया पाकिस्तान कई आतंकी सरगनाओं को घाटी में धकेलने के लिए नई चालें चल रहा है लेकिन सजग सीमा प्रहरी उनकी एक भी साजिश को सफल नहीं होने दे रहे हैं।

