सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा

Last updated: September 20, 2026 6:49 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
Screenshot
SHARE
  • अस्वीकृति को अवसर और चुनौतियों को सफलता की सीढ़ी बनाएं : गणपतराज चौधरी

बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘शून्य से शिखर तक 4.0’ का भव्य आयोजन Shangri-La (Artezia), बेंगलुरु में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उद्योगपति श्री गणपतराज चौधरी रहे, जिन्होंने अपनी जीवन यात्रा, व्यवसायिक अनुभवों, निर्णय क्षमता, अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने और सामाजिक सेवा से जुड़े अनुभव साझा किए।कार्यक्रम का शुभारंभ जीतो के पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र के पावन उच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हर व्यक्ति में क्षमता होती है, जरूरत उसे पहचानकर आगे बढ़ाने की है। उन्होंने सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए जीतो की विभिन्न गतिविधियों एवं टीम की जानकारी साझा की।
महामंत्री श्री विजय सिंघवी ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि बताते हुए ‘शून्य से शिखर’ की संकल्पना को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि ज्ञान, कौशल और अनुशासित सोच के साथ व्यक्ति दीर्घकालीन सफलता की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर्स श्री राजेन्द्र गांधी एवं सुनीता गांधी (पिजन ग्रुप) को मंच पर आमंत्रित कर उनके व्यवसाय का ऑडियो-वीडियो परिचय प्रस्तुत किया गया। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ टीम द्वारा उनका सम्मान-अभिनंदन कर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इसके बाद कार्यक्रम सहसंयोजक श्री प्रमित बाफना ने श्री गणपतराज चौधरी का प्रभावशाली परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने उनकी जीवन यात्रा, उपलब्धियों एवं निवेश क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात लाइफ जर्नी वीडियो के माध्यम से श्री चौधरी के संघर्ष एवं सफलता की यात्रा प्रदर्शित की गई। उनके पुत्र एवं 45 वर्षों से उनके करीबी मित्र रहे व्यक्तित्व का वीडियो संदेश भी प्रस्तुत किया गया।
श्री गणपतराज चौधरी ने बताया कि 1963 में राजस्थान के सिवाना में जन्म के बाद सरकारी स्कूल से 11वीं तक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने बताया कि 1985 में अहमदाबाद से ट्रेडिंग शुरू की। सेंचुरी मिल से मिली अस्वीकृति को चुनौती मानकर मैन्युफैक्चरिंग में कदम रखा। परिवार के सहयोग से 1992 में विरमगाम में जमीन खरीदी और 26 जनवरी 1994 को पहली उत्पादन इकाई शुरू की।
चौधरी ने गोकक की बंद पड़ी ग्लैक्सो इकाई का उदाहरण देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अवसर तलाशना चाहिए। उनका संदेश था कि समय पर निर्णय, जोखिम उठाने का साहस और असफलता से सीखना सफलता की राह बनाते हैं।
उन्होंने अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी देने, टीम पर विश्वास रखने और व्यवसाय के साथ समाजसेवा को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। जीतो के श्रमण आरोग्यम के माध्यम से संतों की चिकित्सा सेवा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि 2016 में 5.5 करोड़ रुपए के योगदान से शुरू पहल आज करीब 300 करोड़ रुपए के फंड तक पहुंची है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यवसायियों, युवाओं एवं सदस्यों ने श्री गणपतराज चौधरी से व्यवसाय, निर्णय, परिवार, निवेश और जीवन से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने सभी प्रश्नों के सरल एवं प्रभावी उत्तर देते हुए अपने अनुभवों के माध्यम से व्यावहारिक सीख साझा की।
उनकी जीवन यात्रा से मुख्य संदेश रहा कि अवसर हमेशा आसान परिस्थितियों में नहीं मिलता। अस्वीकृति को प्रेरणा, चुनौती को अवसर और असफलता को सीख में बदलने की क्षमता ही व्यक्ति को शिखर की ओर ले जाती है। साथ ही व्यवसाय के साथ परिवार, अगली पीढ़ी, समाज सेवा और जीवन संतुलन को भी महत्व देना आवश्यक है। कार्यक्रम के समापन पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा श्री गणपतराज चौधरी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ‘जीतो डिवाइन जैमिंग’ कार्यक्रम की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम संयोजक श्री प्रवीण चौहान तथा सहसंयोजक श्री राकेश पोखरणा, श्री कैलाश संकलेचा एवं श्री रितेश भंडारी ने आगामी आयोजन की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम सहसंयोजक श्री सतीश पोरवाड़ ने पूरे आयोजन का प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित संचालन किया। कार्यक्रम संयोजक श्री प्रीतेश जैन ने सभी अतिथियों, स्पॉन्सर्स, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व एपेक्स डायरेक्टर श्री जयचंद बाफना, पूर्व चेयरमैन श्री अशोक नागोरी, श्री बी. इंदरचंद बोहरा, डीआईसी जेआईआईएफ श्री शैलेश हरन, एपेक्स निदेशक श्री नरेन्द्र सिंह सामर, केकेजी जोन चेयरमैन प्रवीण बाफना, श्री दिनेश बोहरा, कार्यालय कन्वीनर श्री रमेश बोहरा, श्री प्रकाश पिरगल, उपाध्यक्ष श्री कमल पुनमिया, जीतो बेंगलुरू नॉर्थ मंत्री श्री अशोक भंडारी, श्री मदन मुणोत, साउथ मंत्री नितिन लुनिया, मैनेजिंग कमेटी सदस्य श्री दिनेश लोढ़ा, श्री नेमीचंद दलाल, श्री नितेश गांधी, श्री राकेश पोखरना, श्री रमेश दक, श्री सुनील कुमार लोढ़ा, श्री सुरेश गन्ना, मीडिया प्रभारी श्री अरविंद टपरावत, श्री दिनेश खिवेसरा एवं श्री विनोद नन्दावत सहित जीतो लेडीज विंग की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाफना, मेंटर श्रीमती मधु कटारिया, वाइस चेयरमैन श्रीमती सुमन जैन, श्रीमती सुमन सिंघवी, कोषाध्यक्ष श्रीमती तनुजा मेहता, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना बडेरा, समिति सदस्य श्रीमती संगीता नागोरी, जे पॉइंट की कन्वीनर अनिता पिरगल, जीतो यूथ के अध्यक्ष श्री अनीश भोजानी, मंत्री श्री आशीष टपरावत सहित जीतो के अनेक सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में करीब 400 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया और सहभागिता की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यवसायी, युवा एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरा हॉल श्रोताओं से खचाखच भरा रहा और श्री गणपतराज चौधरी के अनुभवों को सुनने के लिए पूरे कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
Next Article दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की कास्ट का मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो आया सामने, अनुभव बस्सी, गुरलीन पन्नू और देवेश दीक्षित का दिखा रोस्ट करने वाला अंदाज
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?