By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शोएब के भारत-पाकिस्तान सीरीज के प्रस्ताव पर कपिल बोले- हमें पैसों की जरूरत नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

शोएब के भारत-पाकिस्तान सीरीज के प्रस्ताव पर कपिल बोले- हमें पैसों की जरूरत नहीं

Last updated: April 9, 2020 6:47 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: कोरोनावायरस ने भारत और पाकिस्तान समेत विश्व के लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके कारण खेल जगत के सभी टूर्नामेंट रद्द या टाल दिए गए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कोरोना से लड़ने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच 3 चैरिटी मैच की सीरीज कराने का प्रस्ताव रखा है। यह बात उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बुधवार को कही। साथ ही शोएब ने कहा कि यदि भारत उन्हें मदद के तौर पर 10 हजार वेंटिलेटर देता है, तो वे इसे कभी नहीं भूलेंगे। वहीं, 1983 वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने चैरिटी सीरीज को नकार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच फिलहाल को मैच नहीं हो सकता। भारत के पास पैसों की कमी नहीं है।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली बार दिसंबर 2012 में 3 वनडे की द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। सीरीज में भारत को अपने ही घर में 1-2 से हार मिली थी। यदि मैच की बात करें तो दोनों टीमों के बीच पिछले साल ही वनडे वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम ने हर बार की तरह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। टीम इंडिया यह मैच 89 रन से जीती थी। शोएब ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी-20 खेले हैं।

क्रिकेट मैच के लिए लोगों की जान का खतरा नहीं ले सकते: कपिल देव
कपिल देव ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘भारत को पैसों की जरूरत नहीं है। हम एक क्रिकेट मैच के लिए लोगों की जान का खतरा नहीं ले सकते हैं। इस समय जरूरी है कि हम अपने प्रशासन से मिलकर कोरोनावायरस के संकट से लड़ें। क्रिकेट सीरीज खेलना खतरे से खाली नहीं है। और आप तीन मैच खेलकर कितना पैसा कमा लेंगे? मेरा मानना है कि हमें अगले 6 महीने तक के लिए सभी खेलों भूल ही जाना चाहिए।’’

‘35 दर्शकों के साथ होना चाहिए भारत-पाकिस्तान सीरीज’

शोएब ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि इस संकट के समय में भारत-पाकिस्तान के बीच खाली स्टेडियम में मैच होना चाहिए। इस दौरान सिर्फ स्टार स्पोर्ट्स चैनल समेत 35 दर्शक ही मौजूद रहें, जो इस मैच को टेलिकास्ट करेंगे। यदि दोनों देशों के बीच 3 वनडे या टी-20 की सीरीज होती है, तो करोड़ों लोग इसे घर बैठे देखेंगे। कई कंपनियां इस पर खुलकर पैसा लगाएंगी। इससे 200 से 300 मिलियन डॉलर (करीब 1500 से 2 हजार करोड़ रुपए) कमाई हो सकती है, जिसे दोनों देश आधा-आधा रख सकते हैं।’’

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के समय को हमें सही से उपयोग करना है। यदि यह मैच होते हैं, तो इसे अब तक के सबसे ज्यादा दर्शक देखेंगे। मैच में विराट कोहली शतक मारेगा तो हमें बहुत खुशी होगी। जब बाबर आजम 100 रन बनाएगा, तो आपको बहुत खुशी होगी। जीत हार तो मैच में होती है, लेकिन इन मैचों में कोई नहीं हारेगा।’’

‘इस समय वेंटिलेटर और टेस्ट किट बहुत जरूरी’

उन्होंने कहा, ‘‘यह संकट का समय है। हमें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस समय लोगों की जान बचाना, उनके लिए वेंटिलेटर और टेस्ट किट जाना बहुत जरूरी है। इसके लिए बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत होगी।’’ शोएब ने कहा, ‘‘भारत अगर हमें 10000 वेंटिलेटर देता है तो पाकिस्तान इसे हमेशा याद रखेगा। हम तो सिर्फ मैचों की पेशकश कर सकते हैं, बाकी अधिकारियों को तय करना है। वैसे संकट के इस समय में ये सीरीज होती है तो मैच के रिजल्ट पर कोई भी देश निराश नहीं होगा।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली में स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : अरविंद केजरीवाल
Next Article बॉम्बे हाईकोर्ट ने हत्यारोपी की जमानत पर कहा- जेल ज्यादा सुरक्षित है, बाहर कोरोना फैला हुआ है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?