By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शमी और मयंक टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

शमी और मयंक टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

Last updated: November 17, 2019 5:35 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

दुबई:बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत की पारी और 130 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। पहली पारी में 27 रन देकर तीन और दूसरी पारी में 31 रन देकर चार विकेट लेने वाले शमी आठ स्थान की सुधार करते हुए 7वें पयदान पर पहुंच गए। उनके नाम 790 रेटिंग अंक है, जो किसी भारतीय तेज गेंदबाज के लिए टेस्ट में तीसरा सर्वश्रेष्ठ है। इस मामले में कपिल देव (877 अंक) और जसप्रीत बुमराह (832 अंक) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 243 रन की पारी खेल ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे 28 साल के मयंक बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर है। करियर के शुरुआती आठ टेस्ट में 858 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज के नाम 691 रेटिंग अंक है। शुरुआती आठ टेस्ट में सिर्फ सात बल्लेबाजों ने मयंक से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें डॉन ब्रैडमैन (1210), एवर्टन वीक्स (968), सुनील गावस्कर (938), मार्क टेलर (906), जॉर्ज हेडली (904), फ्रैंक वारेल (890) और हर्बर्ट सटक्लिफ (872) शामिल हैं।

भारत के चार बल्लेबाज शीर्ष 10 में शामिल हैं, जिनमें कप्तान विराट कोहली दूसरे, चेतेश्वर पुजारा चौथे, अजिंक्य रहाणे पांचवें और रोहित शर्मा 10वें नंबर पर शामिल है। हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार स्थान की सुधार के साथ संयुक्त रूप से 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (20वां) और उमेश यादव (22वां) ने रैंकिंग में एक-एक स्थान का सुधार किया है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शीर्ष 10 में शामिल हैं, जबकि वह हरफनमौल खिलाड़ियों मे चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं।

बांग्लादेश की ओर से 43 और 64 रन की पारी खेलने वाले मुशफिकुर रहीम पांच स्थानों की सुधार के साथ 30वें स्थान पर पहुंच गए। लिटन दास 92वें से 86वें पायदान पर पहुंच गए। गेंदबाजों में चार विकेट लेने वाले अबु जायेद 18 स्थानों की सुधार के साथ 62वें पायदान पर हैं। इस बीच भारत ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। टीम के नाम अब 300 अंक है जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड 60-60 अंके साथ दूसरे पायदान पर हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास करने की क्षमता: बिल गेट्स
Next Article मूनवाइट फिल्म्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट 2019 में अनूप जलोटा सहित कई हस्तियों ने की शिरकत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?