सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिवसेना का भाजपा के साथ रहना जरूरी, लेकिन आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं:संजय राउत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

शिवसेना का भाजपा के साथ रहना जरूरी, लेकिन आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं:संजय राउत

Last updated: October 31, 2019 10:43 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल रहना जरूरी है। यह महाराष्ट्र के हित में होगा लेकिन आत्मसम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगली सरकार बनाने की जल्दी नहीं है। राउत ने ऐसी किसी भी अटकलों को सिरे से खारिज किया कि यदि मंत्रिमंडल के गठन में देरी होती है तो शिवसेना अलग हो सकती है।

राज्य सभा से सांसद राउत ने संवाददाताओं से कहा, “कोई व्यक्ति नहीं बल्कि राज्य का हित ज्यादा महत्वपूर्ण है। निर्णय शांत तरीके से लिए जाने की जरूरत है और यह दिमाग राज्य हित में लगाए जाने चाहिए।” 50:50 फॉर्मूले को लागू करने के सवाल पर राउत ने कहा, “आप (मीडिया) ऐसा कह रहे हैं। हम बस यह चाहते हैं कि होना वही चाहिए जो चुनाव से ठीक पहले तय किया गया था। सरकार गठन में हो रही देरी से शिवसेना के नवनियुक्त विधायकों के पार्टी छोेड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता।”

राज्य में गठबंधन की सरकार बनेगी: फडणवीस

महाराष्ट्र में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना। इसके बाद फडणवीस ने कहा कि जनता ने महागठबंधन को चुना है। किसी अफवाह पर भरोसा न करें। राज्य में गठबंधन की सरकार बनेगी। शिवसेना ढाई साल अपना मुख्यमंत्री बनाए जाने पर अड़ी है। हालांकि, फडणवीस पहले ही साफ कर चुके हैं कि 5 साल तक वे मुख्यमंत्री रहेंगे। मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि अगले 2 दिनों में सब फाइनल हो जाएगा और 4 दिनों में शपथ ग्रहण होगा।

फडणवीस और ठाकरे की फोन पर बात हुई: रिपोर्ट

  • मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच आज चर्चा होनी थी, लेकिन शाह गुजरात दौरे पर हैं। एक मराठी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच फोन पर बात हुई। दोनों ने बैठक करके जल्द ही समाधान निकालने पर सहमति जताई है। शिवसेना ने भी गुरुवार को अपने विधायकों की बैठक बुलाई। संजय राउत मातोश्री पहुंचकर उद्धव के मिले।
  • चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार मुख्यमंत्री फडणवीस से मिले और भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया। मंगलवार को भी दो निर्दलीय फडणवीस के समर्थन में आए थे। मंगलवार को फडणवीस ने कहा था- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि शिवसेना के साथ मुख्यमंत्री पद को लेकर 50:50 फॉर्मूला जैसा कोई समझौता नहीं हुआ था। फडणवीस का यह बयान शिवसेना नेता संजय राउत के उस बयान के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे के पास भी सरकार बनाने के विकल्प हैं, लेकिन वे इसे स्वीकार करने का पाप नहीं करना चाहते।

‘शिवसेना के 45 विधायक मुख्यमंत्री फडणवीस के संपर्क में’

इसके बाद फडणवीस ने सफाई दी थी कि लोकसभा चुनाव के समय शिवसेना ने ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस पर मेरे सामने कोई फैसला नहीं हुआ। अगर कुछ हुआ भी होगा तो अमित शाह और उद्धव ठाकरे ही तय करेंगे। वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय काकड़े ने कहा था कि शिवसेना के 45 नवनिर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री फडणवीस के संपर्क में हैं। ये विधायक भाजपा के साथ गठबंधन चाहते हैं, इसलिए वे उद्धव को फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए मना लेंगे।

शाह के सामने 50:50 पर बात हुई, यहां कोई दुष्यंत नहीं: राउत

संजय राउत ने फडणवीस के बयान पर कहा था कि मुख्यमंत्री ने खुद 50:50 फॉर्मूला की बात की थी। उद्धवजी ने भी इस बारे में बात की थी। ये सब अमित शाह के सामने हुआ। सरकार बनाने में देरी के सवाल पर राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं है, जिसके पिता जेल में हैं। यहां हम हैं, जो धर्म और सत्य की राजनीति करते हैं। शरदजी (शरद पवार) ने भाजपा के खिलाफ माहौल बनाया और कांग्रेस कभी भाजपा के साथ नहीं जाएगी। भाजपा ने बहुमत से दूर रहने पर हरियाणा में जजपा के साथ गठबंधन कर उसके अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री पद दिया था।

शिवसेना के ढाई साल मुख्यमंत्री पद की मांग पर विवाद बढ़ा
24 अक्टूबर को नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना के कुछ नेताओं ने मांग की है कि राज्य में ढाई साल शिवसेना और ढाई साल भाजपा का मुख्यमंत्री बने। शिवसेना ने 50:50 फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए मांग की थी कि दोनों पार्टियों के नेताओं को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले। शिवसेना के प्रताप सरनाइक ने कहा कि उद्धव को मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा आलाकमान से लिखित में लेना चाहिए। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं।

फडणवीस का ट्वीट- 5 साल और सेवा करूंगा

विधायक दल की बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया कि – मैंने 5 साल शिवाजी महाराज के सेवक की तरह काम किया और अगले पांच साल ऐसे ही करूंगा। भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर द्वारा दिया गया संविधान हमारे लिए गीता, बाइबल और कुरान की तरह है। हमारे महान संविधान के बुनियादी सिद्धांतों के साथ अंतिम आदमी तक पहुंचाया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमित शाह ने कहा-अनुच्छेद 370 खत्म कर पीएम मोदी ने आतंकवाद के दरवाजे बंद किए
Next Article अयोध्या मामले पर पवार ने कहा- कुछ ताकतें समुदायों के बीच दरार डालने की कोशिश कर सकती हैं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?