सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सही फैसला लेना भी है एक कला, जिससे आसान हो जाती है सफलता की राह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

सही फैसला लेना भी है एक कला, जिससे आसान हो जाती है सफलता की राह

Last updated: February 25, 2019 7:03 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

हम हर दिन फैसले लेते हैं। तो, हमें यह पता भी होना चाहिए कि सही फैसला कैसे लिया जाता है। अगर इसका ज्ञान हमें हो जाए तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की राह आसान हो सकती है।

जब फैसला लेने की घड़ी आती है तो सही फैसला लेना एक चुनौती होता है। फिर भी ज्यादातर लोग अपने फैसले अपनी पुरानी प्रतिक्रियाओं के आधार पर लेते हैं कि तब ऐसा होने पर उन्होंने क्या कदम उठाया था। उनका दिमाग एक ही तरीके से काम करने या प्रतिक्रिया देने का आदी हो जाता है यानी उनका दिमाग नई और अचानक आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होता।

फैसला हमारे कार्यों को स्वरूप देता है, इसीलिए कुछ न कुछ चुनाव हमें करने ही पड़ते हैं। जैसा कि कहा गया है शुरुआत महत्वपूर्ण होती है, उसके बाद उठाए जाने वाले कदम भी उतना ही महत्व रखते हैं। उसके बाद उठाए जाने वाले कदमों पर पकड़ होना काफी जरूरी है, वरना आगे उठाए जाने वाले कदम डगमगा सकते हैं और भरोसेमंद भी नहीं होते। महत्वपूर्ण कार्यों को करने की एक प्रक्रिया होती है।

भारतीय मूल के प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और आधुनिक मोटिवेशनल गुरु दीपक चोपड़ा ने 7 कदम बताए हैं जो नए काम करने की प्रक्रिया को आसान बना देते हैं। यह हैं :

नए काम को शुरू करने की प्रक्रिया

1. खुद के सामने चुनौती रखना
2. स्थिति का आकलन करना
3. परामर्श लेना
4. फैसला करना
5. काम शुरू करना-इस दिशा में कदम उठाना
6. परिणाम हासिल करना
7. परिणाम के लिए जवाबदेही स्वीकार करना

इन सात कदमों को आपके सामने रखते हुए मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस तरह के कार्य के मॉडल की अपेक्षा वास्तविक दुनिया में काम ज्यादा कठिन होते हैं। वास्तविक दुनिया में चुनौतियां एक सीधी लकीर में माल गाड़ी के डिब्बों की तरह एक-एक करके सामने नहीं आतीं। हर दिन में कई चीजों का आकलन करना पड़ता है, लोगों से सलाह लेनी पड़ती है और यह सिलसिला निरंतर चलता रहता है।

एक के बाद एक आने वाली स्थितियां और उलझे हुए हालात का मतलब यह है कि आप किसी एक अकेले फॉर्मूले पर निर्भर नहीं रह सकते। जिस किसी ने भी महान योद्धाओं या नायकों की जीवनी पढ़ी है, उन्हें तुरंत पता चल जाता है कि ‘युद्ध का कोहरा’, ‘नेतृत्व का कोहरा’ भी हो सकता है। यानी उलझी हुई परिस्थितियों में अंतरात्मा से बातचीत करने से ही सही राह पाई जा सकती है। खास महत्व वाले ज्यादातर हालात में यह स्थिति समूह के जागरूक फैसले में बदल जाती है, जहां फैसला लेने वाले के पीछे एक बेहतर टीम का होना, सही समय पर प्रभावी कदम उठाने के रूप में सामने आता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आर्टिकल 35ए पर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की चेतावनी- ‘आग से मत खेलो’
Next Article महिला क्रिकेट: भारत ने इंग्लैंड को हराया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?