मुंबई: सप्ताह में कारोबार के दूसरे दिन आज बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 587 अंक ऊपर और निफ्टी 202 पॉइंट ऊपर खुले। मंगलवार को बाबा साहब अंबेडकर जयंती के चलते बाजार बंद था। इससे पहले सोमवार को बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 469.60 अंक या 1.51% नीचे 30,690.02 पर और निफ्टी 118.05 पॉइंट या 1.3% नीचे 8,993.85 का कारोबार किया था।
बीएसई ऑटो सेक्टर के शेयरों में 17% तक की बढ़त
| कंपनी | बढ़त (%) |
| मदरसन सुमी सिस्टम | 17.42 |
| अशोक लेलैंड | 9.12 |
| अपोलो टायर्स | 4.07 |
| टाटा मोटर्स | 3.77 |
| एमआरएफ टायर | 1.09 |
| बॉश लिमिटेड | 8.55 |
| आयशर मोटर्स | 3.26 |
| अमरा राजा बैटरी | 4.34 |
| कमिंस इंडिया | 3.47 |
| एक्साइड इंडिया | 2.13 |
| बजाज ऑटो | 2.71 |
| हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड | 0.86 |
| बालकृष्ण इंडस्ट्रीज | 5.09 |
| टीवीएस मोटर्स | 1.57 |
| मारुति | 0.29 |
| महिंद्रा एंड महिंद्रा | 1.68 |
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 558.99 अंक ऊपर 23,949.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.95 फीसदी बढ़त के साथ 323.31 अंक ऊपर 8,515.74 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.06 फीसदी बढ़त के साथ 84.43 पॉइंट ऊपर 2,846.06 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.35 फीसदी गिरावट के साथ 9.92 पॉइंट नीचे 2,817.36 पर बंद हुआ।
3 मई तक बढ़ा दिया गया लॉकडाउन शभर में 21 दिन से जारी लॉकडाउन 19 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब ये 3 मई तक चलेगा। चर्चा तो 30 अप्रैल तक की थी, लेकिन इसे तीन दिन और बढ़ाया गया है। वजह ये हो सकती है कि 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी, 2 और 3 को शनिवार-रविवार। 20 अप्रैल से कुछ जरूरी चीजों में थोड़ी छूट दी जाएगी। ये छूट वहां मिलेगी, जहां कोरोना नहीं फैलेगा। आज एक गाइडलाइन भी जारी की जाएगी।
देश और दुनिया में कोरोनो से मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार 487 हो गई है। इनमें 9,733 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं, 1,361 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 393 हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब 2 हजार 684 संक्रमित हो गए हैं। यहां मंगलवार को 18 लोगों की मौत हुई। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 19 लाख 97 हजार 906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 26 हजार 604 की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान चार लाख 78 हजार 557 मरीज स्वस्थ भी हुए। अमेरिका में मौत का आंकड़ा 26 हजार 47 हो गया है।

