By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सेहत के लिए फायदेमंद है इंडोर गेम्स
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

सेहत के लिए फायदेमंद है इंडोर गेम्स

Last updated: November 23, 2018 5:54 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। ये न केवल मनोरंजन के लिए, बल्कि हमारे मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी बेहद जरूरी हैं। तेज रफ्तार्र ंजदगी में न तो परिवार के पास बच्चों को बाहर ले जाने का वक्त रह गया है और न ही वह माहौल, जिसमें वे स्वच्छंद होकर खुले मैदान में खेल सकें। इसलिए इंडोर गेम्स अब लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। इसके फायदे के बारे में बता रहे हैं ऋषभ सक्सेना
स्वस्थ और फिट रहने का सबसे असरदार तरीका है इंडोर गेम्स, लेकिन आज की तेज रफ्तार्र ंजदगी में इंडोर गेम्स में लोगों की रुचि घटती जा रही है। लोग खासकर बच्चे या तो वीडियो गेम खेलते हैं या फिर मोबाइल और टीवी के साथ व्यस्त रहते हैं। नतीजतन लोग अपने आपको फिट रखने में नाकाम रहते हैं। जरूरी नहीं कि हम खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए
कहीं दूर जाएं, बल्कि हम इंडोर गेम्स खेल सकते हैं और ये गेम्स घर के अंदर भी खेले जा सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन से इंडोर गेम्स क्यों हैं सेहत के लिए बेहद जरूरी
टेबल टेनिस
यह खेल विभिन्न आयु के लोगों और फिटनेस के लिए खिलाड़ियों को मनोरंजन, अच्छा व्यायाम व स्वास्थ्य लाभ देता है। कैलोरी जलाने के लिए टेबल टेनिस एक मजेदार और आसान तरीका हो सकता है। इस खेल में चोट और गिरने का खतरा भी काफी कम है। यह खेल आपकी एकाग्रता और सजगता को बढ़ा सकता है। भाई-बहनों या माता-पिता के साथ घर पर यह खेल खेलना परिवार के सदस्यों को करीब ला सकता है। यह खेल संतुलन में सुधार तो लाता ही है, चोट लगने की आशंका भी कम करता है। वृद्ध लोगों के लिए तो यह और अच्छा है।
रस्सी कूदना
इस सस्ते और सुलभ खेल के लिए सिर्फ एक रस्सी चाहिए होती है, जिसके अंत में हैंडल होते हैं। 10 मिनट तक रस्सी कूदना 8 मिनट तक दौड़ने के बराबर होता है। रस्सी कूदने से हड्डियों की बनावट में सघनता आती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। रस्सी कूदने में लय, रणनीति और संचालन का समन्वय होता है, जो दिमाग के लिए भी एक बढ़िया व्यायाम है। वजन घटाने में रस्सी कूदने से बड़ी मदद मिलती है। पहले दिन रस्सी कूदने के बाद हो सकता है कि आपके पैरों और जांघों में दर्द और जकड़न हो। इसका कारण लम्बे समय से सुस्त पड़ी मांसपेशियां हैं। थोड़ा-थोड़ा करके रस्सी कूदने की संख्या और समय बढ़ाएं, कुछ ही दिनों में आपके पैर और शरीर के निचले भाग की मांसपेशियां मजबूत और फड़कती हुई नजर आएंगी।
शतरंज
दिमाग को फिट रखने से आपकी कार्यक्षमता में इजाफा होता है। मानसिक विस्तार के लिए सबसे अच्छा खेल है चैस। शतरंज का खेल खेलने वाले व्यक्ति की एकाग्रता और फोकस करने की क्षमता अन्य की तुलना में बहुत अधिक होती है। यदि यह खेल छोटी उम्र में खेला जाए तो बच्चों के दिमाग का बेहतर विकास होता है। यह खेल व्यक्ति के सोचने की क्षमताओं को एक नए आयाम पर ले जाता है। शतरंज फैसले लेने की क्षमता का भी विकास करता है। इस खेल को खेलने से हमारे अंदर अनुशासन क्षमता का भी विकास होता है और समय का सही उपयोग करना भी हम सीखते हैं।
कैरम
कैरम जुनून और प्रतिस्पर्धा का खेल है, जिसमें राजनीति और उससे उपजी लोलुपता भी खड़ी दिखती है। कैरम को एकाग्रचित्त होकर खेलना पड़ता है। इससे जीवन की सीख मिलती है कि कोई भी कार्य एकाग्रचित्त होकर करना चाहिए, तभी सफलता मिलेगी। रानी कब लेनी है, यह भी राजनीति का एक पाठ है और इस पाठ को अच्छे से सीखने के लिए कैरम में अच्छे अनुभव की जरूरत होती है। जैर्से ंजदगी में बड़े निर्णय लेने के लिए सही समय का इंतजार करना चाहिए और जैसे ही समय आए, तो बिना समय गंवाए सही निर्णय ले लेना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article देश में पहली बार नोटा होगा काल्पनिक उम्मीदवार
Next Article चातुर्मासिक पक्खी प्रतिक्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?