चेंबूर। तेरापंथ युवक परिषद, चेंबूर के तत्वावधान में समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नेत्र स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु नेत्रदान संगोष्ठी एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हितेश चापलोत एवं सुनील डुंगरवाल रहे। वहीं कार्यक्रम की सहयोगी चिकित्सक के रूप में डॉ. आस्था जैन (M.D. ophthalmologist) ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कीं। संगोष्ठी में उपस्थित जनसमूह को डॉ. आस्थाजी ने नेत्रदान के महत्व, इसकी प्रक्रिया एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि एक व्यक्ति का नेत्रदान 4 नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में प्रकाश ला सकता है। उपस्थितजनों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आँखों की जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने एवं आँखों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। तेरापंथ युवक परिषद, चेंबूर द्वारा आयोजित यह जनहितकारी कार्यक्रम समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। परिषद परिवार ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
सेमिनार में करीब 120 जनों की उपस्थिति रही और 75 से अधिक लोगों ने अपनी आँखों की जाँच करवाई। साध्वीश्रीजी ने इस सामाजिक एवं सेवाभावी कार्य के प्रति सभी को मंगलभावना प्रेषित करते हुए मंगलपाठ का श्रवण कराया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा ट्रस्ट से मूलचंदजी लोढ़ा, तेरापंथ सभा से अध्यक्ष लक्ष्मणजी कोठारी, मंत्री दिलीपजी मेहता, कौषाध्यक्ष सुरेशजी धाकड़ , तेयुप अध्यक्ष हिमांशुजी गन्ना, मंत्री कपिलजी मेहता, उपाध्यक्ष अरुणजी धाकड़ एवं सहमंत्री विरलजी चंडालिया, महिला मंडल एवं चेम्बूर समाज की सराहनीय उपस्थिति रही। चिकित्सा प्रभारी डॉ. हितेशजी चपलोत ने शिविर का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी तेरापंथ युवक परिषद्, चेम्बूर के मीडिया प्रभारी निलेश राठौड़ ने दी।
नेत्रदान संगोष्ठी एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

