पंकज श्रीवास्तव/पटना। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में आज राजद द्वारा बुलाये गये बिहार बंद के दौरान गोलीबारी और पथराव में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सीएए और एनआरसी के विरोध में शुरु हुआ ये प्रदर्शन देखते-देखते दो सम्प्रदाय का खूनी खेल बन गया। असमाजिक तत्वों ने इसका जमकर फायदा उठाया गोलीबारी,चाकूबाजी और पथराव में तकरीबन 2 दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। पथराव में एक पुलिसकर्मी का सर फटा एंव चाकू से भी एक युवक के घायल होने की सूचना है। अपुष्ट खबर के अनुसार गोलीबारी में 8 घायल जिसमें 3 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हालात को संभालने के लिए मौके पर पटना जिलाधिकारी कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मल्लिक एंव एसडीएम सहित कई थाने की पुलिस और रैपिड एक्शन पहुँच गये। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़े। हालात पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। तीन घंटे तक मोबाइल नेटवर्क को बाधित कर अफवाह से बचाने का प्रयाय किया।

