मुंबई। पहली बार मुंबई से बाहर मेवाड़ महिला मंडल मुंबई अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में कार्यकारी प्रमुखा लाजवंती वडाला, कार्याध्यक्षा रेणु बोहरा, महामंत्री कंचन ऐल. सिंघवी, कोषाअध्यक्षा निर्मला पामेचा के पूर्ण सहयोग व विशिष्ट उपस्थिति में चार दिवसीय पंचतीर्थ यात्रा व इंटरटेनमेंट पिकनिक ट्रिप का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी उप मंडलों की 135 बहनों ने तीन बसों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सर्वप्रथम बड़ौदा एक्सप्रेस द्वारा हम वरनामा तीर्थ पहुंचे।

डोंबिवली मंडल से अनीता चपलोत, स्नेहलता हिंगड़, निर्मला खेरोदिया, वर्षा वडालमिया व पुष्पा कोठारी नवकारसी के व सायरबेन कोटीफोडा़ छाछ के लाभार्थी बने।उसके बाद पूरी टीम पोयचा राधा- कृष्ण स्वामीनारायण मंदिर पहुंची।जहां सभी ने भगवान कृष्ण ललना को पालना झुलाने के आनंद के साथ फोटो सेशन व सेल्फी का भरपूर आनंद लिया। उसके बाद बसों में धार्मिक प्रश्न पत्र व शोरगुल की मस्ती के साथ भोजन व आईस्क्रीम का आनंद लेते हुए पूरी टीम स्टैचू ऑफ यूनिटी पहुंची। कैक्टस गार्डन के साथ स्टैचू ऑफ यूनिटी पर एकता की प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल की समाधि की एक यादगार विश्व की प्रसिद्ध सबसे बड़ी मूर्ति पर लेजर शो के साथ उनके जीवन चरित्र व भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी पर विशेष लेजर शो का आनंद लेते हुऐ सभी बहनों ने भारत माता की जय के साथ श्रद्धांजलि समर्पित की। फिर बड़ौदा डैम पर स्नेक्स आदि का मजा़ लिया। वहां से नाइट होल्ड के लिए मणिलक्ष्मी तीर्थ पहुंचे। जहां सभी ने प्रातःकाल दर्शन, सेंवा,पूजा का लाभ लिया व नवकारसी करी। इसके बाद सभी ने फोटोग्राफी का आनंद लिया। फिर सारी बसे ओमकार तीर्थ पहुंची। जहां सभी ने दर्शन सेवा व भोजन का आनंद लिया। अंत मे बडौदा मे फैमस गुजराती थाली का आनंद लिया।
बड़ौदा ट्यूर मैनेजमेंट में विशिष्ट सेवाः श्रीमान भंवरलालजी बडोला। अन्य व्यवस्थाः सुधा हिंगड़, कंचन सिंघवी, चेतना खरवड, शिल्पा पोखरना, मंजू बोहरा, राजकुमारी पामेचा, विजयलक्ष्मी चंडालिया, रंजना चिप्पड, मीनाक्षी मेहता, सुमन बाफना, सुमित्रा चपलोत, रेखा कोठारी, हेमा सिंघवी, विद्या वडाला आदि बहनो ने पूर्ण सहयोग किया। इस यात्रा में मजा, मस्ती, गेम्स, अंतराक्षणी व गाने के पूर्ण आनंद के साथ सीनियर सिटीजंस वरिष्ठ बहनों ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
यात्रा को यादगार बनाने वाली बहनेः शकुंतला परमार,रूपाली चिपड़,प्रेमा राजावत,आजाद सेठिया, सरोज चौधरी, रेवंता सुराणा, कंचन सुराणा, कल्पना सुराणा, केसर पोखरना, सुनीता सियाल, भावना पामेचा, अनीता पामेचा, प्रियंका हिंगड़, मीना सांखला,कुसुम सिसोदिया,भगनीबाई पामेचा, मीना पामेचा, हेमलता बाफना,मीरा सिसोदिया,लीला कोठारी,प्रमिला जैन, हेमा संचेती,उर्मिला जैन,सुरेखा रुगंलेचा, रेखा खरवड़,आशा कोठारी, लीलावंती जैन,सरोज सियाल, रजनी जैन, शांता सांखला, सुमन बोहरा, मनसुख दानी, लीला जैन, ज्योति जैन, मंजू जैन,धिराज जैन,शकुंतला चोरडिया,मांगीबेन राजावत, रतनबेन हिंगड़,नीता जैन, कांता जैन, उषा बोहरा, मीना कागरेचा,कांता सिसोदिया, शकुंतला इटोदिया, स्नेह लता तलेसरा, पुष्पा परमार, कमला वडाला, संगीता वडाला, चंदा परमार, मीना पगारिया, उल्लास बाई कोटिफोडा, पुष्पा कटारिया, प्रमिला कटारिया, निर्मला इटोदिया, केसर मंडोत, मंजू चोर्डिया, हेमलता बागरेचा,लीला कच्छारा,किरण जैन,पिस्ता जैन,संगीता जैन,वनीता वडालमिया, केसर राजावत, संतोष राँका,कमला राजावत, वसंती राजावत, कमला बंबोरी भंवरी राजावत, कंकूबेन इटोदिया, प्रेमा राँका,लीला बोहरा, मंजू चौहान, मंजू राजावत, वर्षा कोठारी,सीमा डी जैन,झंनकार पीपाड़ा,भागवंती पीपाडा़,सरोज पीपाड़ा,रंजना कुमठ, दीपिका सियाल,रंजना जैन,बदाम बोहरा,लीला बी पोखरना,प्रेमलता बदामा,लीला डी पोखरना,मोनिका बनवट,सारिका बनवट, गीता पोखरना,पुष्पा पोखरना,ममता पोखरना,मंजू मंडावत, मधु नाहर ,शांता चौहान,मीना जैन, फैंसी बनवट, निर्मला कोठारी,कल्पना चिपड, भावना कोठारी, लीला कोठारी,कला मांडोत,अरुणा पीपाड़ा,वंदना मांडावत, सुमन मेहता,हीरादेवी ओस्तवाल,वनीता वडालमिया,अनीता राठौड,,लक्ष्मी पीपाड़ा,कमला जैन,कुसुम जैन आदि सभी बहनों ने इस ट्रिप को एक यादगार पल बताया और कहा कि यह यात्रा हमें हमेशा याद रहेगी।सभी ने उनकी टीम को सफल आयोजन की बधाईयाँ दी।अध्यक्षा ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। यह जानकारी महामंत्री कंचन एल. सिंघवी ने दी।

मेवाड़ महिला मंडल का स्टैचू ऑफ यूनिटी, पावागढ़ , मणिलक्ष्मी की प्रथम यादगार यात्रा

