सुमित सेठिया/बीरगंज (नेपाल)। नेपाल भ्रमण वर्ष 2020, तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जयंती एवं शांतिदूत आचार्य श्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर आज वार शानिवार को जैन तेरापंथ भवन बीरगंज में गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बीरगंज के अध्यक्ष श्रीमान राज कुमार जी बैद के द्वारा की गई।
इस गरिमामय कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि श्रीमान राम नरेश राय जी – मंत्री (संस्कृति, पर्यटन,वन तथा वातावरण,प्रदेश न.२ नेपाल) थे ओर विशिष्ट अतिथि बीरगंज महानगर पालिका के मेयर श्रीमान विजय कुमार जी सरावगी व नेपाल भ्रमण वर्ष 2020 के प्रदेश न.2 के संयोजक श्रीमान मनीष जी झा थे। उक्त कार्यक्रम में अतिथि में संस्था शिरोमणि जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महासभा के नेपाल आंचलिक प्रभारी व नेपाल भ्रमण वर्ष 2020 पर्सा जिला संयोजक श्रीमान अशोक कुमार जी बैद, श्री मोहन प्रधान जी, श्री सुधीर उपाध्याय जी एवम भारतीय महावाणिज्य दूतावास ,बीरगंज के कार्यवाहक दूत श्री रमेश जी चतुर्वेदी जी एवम बीरगंज के सभी पक्ष के गणमान्य नागरिक थे।
कार्यक्रम की सुरुवात में प्रमुख अतिथि , विशिष्ट अतिथि एवम अतिथि को आसान ग्रहण करवाया गया उसके बाद नेपाल राष्ट्र गीत का गान किया। कार्यक्रम में स्वागत गीतिका सघान तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा किया गया। तत्पश्चात इस गरिमामय कार्यक्रम में स्वागत मंतव्य महासभा प्रभारी नेपाल व नेपाल भ्रमण वर्ष 2020 पर्सा जिला संयोजक श्री अशोक कुमार जी बैद ने दिया उन्होंने अपने मंतव्य में आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन के बारे , नेपाल भ्रमण वर्ष 2020,ओर भगवान पार्श्वनाथ के बारे में बताया। तत्पश्चात सभी अतिथिगन को जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बीरगंज के अध्यक्ष श्री राजकुमार जी बैद ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन प्रमुख अतिथि के द्वारा गमला में पौधा को पानी डाल कर किया गया। उसके बाद आचार्य महाप्रज्ञ जी के जीवन के ऊपर बनी एक लघु फ़िल्म का भी अवलोकन करवाया गया।
कार्यक्रम में शुभकामना मंतव्य ओर संदेश वाचन सभा अध्यक्ष श्री राजकुमार जी बैद के द्वारा दिया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम के प्रमुख वक़्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या समणी निर्देशिका जयंती प्रज्ञा जी , समणी सन्मति प्रज्ञा जी और वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्रकिशोर झा जी थे। समणी जयंत प्रज्ञा जी ने अपने मंतव्य में भगवान पार्श्वनाथ ओर आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके द्वारा दिये गए संदेशो को जन जन तक पहुचाने की अपील की ओर साथ मे नेपाल भ्रमण वर्ष 2020 की ओर इस कार्यक्रम की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके बाद समणी सन्मति प्रज्ञा जी ने भी अपना मंतव्य दिया और इस कार्यक्रम के लिए अपनी मंगलकामना दी।
वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्रकिशोर जी झा, नेपाल भ्रमण वर्ष 2020 के प्रदेश न.२ नेपाल के संयोजक श्री मनीष जी झा, विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार जी सरावगी, कार्यवाहक महावाणिज्य दूत श्री रमेश जी चुतर्वेदी , श्री मोहन प्रधान जी , पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री श्याम जी बंजारा आदि सभी ने अपना मंतव्य दिया। अंत में इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि श्रीमान राम नरेश राय मंत्री जी ने अपना मंतव्य दिया और इस कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। महासभा के आंचलिक प्रभारी ओर नेपाल भ्रमण वर्ष 2020 की जिला संयोजक श्रीमान अशोक कुमार जी बैद ने सभी गणमान्य अतिथियो को साहित्य भेंट किया ओर सभी पधारे अतिथि गन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में बीरगंज नेपाल के समस्त समाज की उपस्थिति रही और साथ मे संचार कर्मी की भी उपस्थिति रही।
बीरगंज नेपाल में आचार्य श्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष समारोह और भगवान पार्श्वनाथ जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन

