By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सबरीमाला में कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं होना चाहिए : हाईकोर्ट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

सबरीमाला में कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं होना चाहिए : हाईकोर्ट

Last updated: November 28, 2018 6:16 am
Surabhi Saloni
Share
1 Min Read
SHARE

कोच्चि:केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आदेश दिया कि सबरीमाला में किसी तरह का विरोध या प्रदर्शन नहीं होना चाहिए और कहा कि यह ऐसी गतिविधियों की जगह नहीं है। अदालत ने पुलिस द्वारा सन्नीधानम (मंदिर परिसर) में श्रद्धालुओं पर लगाए गए ‘एकपक्षीय प्रतिबंधों’ को दरकिनार करते हुए वहां चल रहे मंडाला-मकाराविलाक्कू के दौरान तीन सदस्यीय दल को अपना प्रेक्षक नियुक्त किया है। सबरीमाला मुद्दे पर कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन और एन. अनिल कुमार की खंडपीठ ने कहा कि सन्नीधानम में कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह ऐसी गतिविधियों की जगह नहीं है।
अदालत ने अयप्पा मंत्र के जाप पर लगाई गई रोक में थोड़ा बदलाव करने के साथ ही सन्नीधानम में रुकने पर लगाई गई रोक में भी बदलाव किया। अदालत ने कहा कि महिला, बच्चे और दिव्यांग लोग परिसर में रुक सकते हैं। महाधिवक्ता ने मंगलवार को सीलबंद लिफाफे में उन प्रस्तावित तौर-तरीकों का विवरण सौंपा, जिसमें निषिद्ध आयुवर्ग की महिलाओं के सुगम और सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने की जानकारी है। अदालत ने कहा कि उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी.आर. रमन और सिरी जगन तथा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ए. हेमचंद्रन सन्नीधानम में उसके पर्यवेक्षक होंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कृषि कर्ज माफी को लेकर राजनीतिक दलों का अहम चुनावी एजेंडा बनने से बैंकों में बेचैनी
Next Article गुजरात के पूर्व मंत्री सुन्दर सिंह चौहान कांग्रेस में शामिल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?