सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संजय राउत ने राज ठाकरे का किया बचाव, चिदंबरम पर बोले- हर कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

संजय राउत ने राज ठाकरे का किया बचाव, चिदंबरम पर बोले- हर कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं

Last updated: August 23, 2019 7:29 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि पूरा ठाकरे परिवार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे का समर्थन कर रहा है। ठाकरे को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है। हालांकि, उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि जांच एजेंसियों की हर कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध नहीं कहा जा सकता है।
राउत के बयान से एक दिन पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि उनका मानना है कि ईडी की जांच में कुछ भी ठोस नहीं मिलेगा। राज उद्धव के चचेरे भाई हैं। शिवसेना महाराष्ट्र और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी है। दूसरी ओर, राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था। राज गुरुवार की सुबह ईडी के समक्ष पेश हुए। केंद्रीय एजेंसी कोहिनूर सीटीएनएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में आईएल ऐंड एफएस द्वारा 450 करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश एवं ऋण से जुड़ी कथित अनियमियतताओं की जांच कर रही है। राज्यसभा सदस्य राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘उद्धव ठाकरे ने कल ही स्पष्ट कर दिया था कि राज के खिलाफ कुछ भी ठोस नहीं मिलेगा। जैसा कि उद्धव ने अपने भाई को समर्थन दिया है, उनका पूरा परिवार राज ठाकरे के साथ है।’ उन्होंने कहा, ‘जांच पूरी होने दीजिए। पी. चिदंबरम के विपरीत राज ईडी के साथ सहयोग कर रहे हैं।’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार किया था।
राउत ने कहा, ‘चिदंबरम के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, उनके पुत्र को इसी मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था। चिदंबरम कुछ समय से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे।’ उन्होंने कहा, ‘प्रवर्तन निदेशालय के कदम को बार-बार राजनीतिक प्रतिशोध करार देने से विभाग के जांच अधिकारियों का हौसला पस्त होगा।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाकिस्तान के खिलाफ भारत का डेविस कप मुकाबला नवंबर तक स्थगित
Next Article पाक का दावा- श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की, सिरिसेना ने नकारा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘प्रताप’ का नया गाना ‘मैं वापस आऊंगा’, यादों, प्यार और लौटने के वादे के एहसास को करता है बयां
entertainment
November 4, 2026
बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
entertainment
November 4, 2026
पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना फिर शुरू कराने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
state
November 4, 2026
Birthday Special: ‘कृष्णावतारम’ से चमकी सिद्धार्थ गुप्ता की किस्मत, 2026 में बने सबके चहेते सितारे
entertainment
November 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?