सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संजय राउत बोले- बालासाहेब की कसम खाते हैं कि उन्हीं के कमरे में भाजपा के साथ 50-50 फॉर्मूले पर चर्चा हुई थी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

संजय राउत बोले- बालासाहेब की कसम खाते हैं कि उन्हीं के कमरे में भाजपा के साथ 50-50 फॉर्मूले पर चर्चा हुई थी

Last updated: November 14, 2019 8:13 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई. महाराष्ट्र में सियासी उठापठक के बीच गुरुवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ 50-50 फॉर्मूले पर बात हुई थी। उद्धव ठाकरे और अमित शाह के बीच यह बात जिस कमरे में हुई थी, वह सामान्य कमरा नहीं है। वह पूज्य बालासाहेब ठाकरे का कमरा है, जिसे हम मंदिर मानते हैं। हम बालासाहेब की कसम खाते हैं। हम झूठ नहीं बोल रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना प्राण जाए, पर वचन न जाए वाले सिद्धांत की पार्टी है। यह महाराष्ट्र के सम्मान की बात है। ये वही कमरा है, जहां से बालासाहेब नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया करते थे। यह वही कमरा है जहां से विश्व में कोई भी नेता आता है तो चाहता है कि उस कमरे में बालासाहेब का नमन करे।
मोदी देश के सबसे बड़े नेता: राउत
राउत ने यह भी कहा कि- हमने मोदी जी के नाम पर वोट मांगे हैं। वे देश के सबसे बड़े नेता हैं। हम उनका हमेशा आदर करते रहेंगे। हम मोदी जी से उतना ही प्यार करते हैं जितना देश के कार्यकर्ता और जनता करती है।
इससे पहले बुधवार को न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि महाराष्ट्र में चुनाव के पहले और चुनाव के समय मैंने सौ बार कहा था, नरेंद्र मोदी जी ने कई बार कहा था कि अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही होंगे। तब किसी ने कोई विरोध दर्ज नहीं कराया था। अब वे (शिवसेना) नई मांगें लेकर आ रहे हैं और यह हमें स्वीकार नहीं है। हमने विश्वासघात नहीं किया है।
शिवसेना विधायकों ने रिजॉर्ट छोड़ा
इस बीच, बुधवार देर रात शिवसेना विधायकों ने रिजॉर्ट छोड़ दिया। शिवसेना विधायक कई दिनों से मलाड स्थित रिसॉर्ट में थे। बताया जा रहा है कि उद्धव ने सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया। इससे पहले न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर राकांपा और कांग्रेस नेताओं के बीच देर रात तक बैठक हुई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महाराष्ट्र के हालात पर ममता बोलीं- संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भाजपा के प्रवक्ता बने हुए हैं
Next Article नवंबर 2020 में चंद्रयान-3 भेजने की तैयारी, चंद्रयान-2 में हुईं गलतियों पर एक रिपोर्ट तैयार की गई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026
सुबोध भावे ने ‘फौजी’ के सेट पर की प्रभास के सादगी और अच्छे व्यवहार की तारीफ, बताया कैसे रहते हैं सुपरस्टार
entertainment
November 1, 2026
काय समाधारणा से चारित्र पर्यवों का होता है विशोधन : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026
हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?