सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय

Last updated: October 7, 2026 11:18 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नेटफ्लिक्स की ‘चुंबक’ अपने मजेदार किरदारों और हल्के-फुल्के हास्य के कारण दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शो में संदीपा धर, किरण का किरदार निभा रही हैं, जो बाकी अजीबोगरीब किरदारों के बीच बेहद समझदार हैं। शो का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए संदीपा ने कहा, “एक दिन मुझे ‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का फोन आया और उन्होंने बताया कि वे नेटफ्लिक्स और जेडी के साथ मिलकर एक नया शो बना रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मुझे इसके लिए टेस्ट देने को कहा। उनकी बात सुनकर पहले तो मैं हैरान रह गई कि कॉमेडी और मैं ?’ क्योंकि मैंने पहले कभी कॉमेडी नहीं की थी। लेकिन उनकी बात सुनकर मैंने हामी भर दी।” संदीपा ने आगे बताया, “इसके बाद जब मेरी मुलाकात आतिश कपाड़िया से हुई तो उन्होंने जिस अंदाज़ में मुझे पूरी कहानी सुनाई, वो उससे भी ज़्यादा मज़ेदार था। उन्होंने जिस तरह हर किरदार को खुद निभाकर दिखाया, मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं कोई नाटक देख रही हूं। उसी समय मैंने तय कर लिया कि मुझे इस शो का हिस्सा बनना ही है।”
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए संदीपा धर ने कहा, “किरण का किरदार निभाना मेरे लिए बिलकुल आसान नहीं था, क्योंकि वह शो की सबसे समझदार इंसान है। उसे अपने एक्शन से ही कॉमडी करना था, लेकिन साथ ही इस बात का ख्याल भी रखना था कि उसके एक्शंस बनावटी न लगें। हालांकि इस बारे में मैंने आतिश से काफी चर्चा भी की थी।” संदीपा की माने तो आतिश कपाड़िया की कहानी सुनाने की शैली और किरदारों को जीवंत करने की उनकी कला ने ही उन्हें ‘चुंबक’ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। यही नहीं किरण के रूप में उनका संतुलित और सहज अभिनय शो की खासियत बनकर उभरा है और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चेम्बूरमें जीवन विज्ञान दिवस के साथ अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य समापन
Next Article पीरियड्स के दौरान पहली बार वाया फेराटा पर्वत शिखर की चोटी पर पहुंची कुब्रा सैत का संदेश – अपने कदमों पर भरोसा रखिए और मुश्किल काम कीजिए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, जानें कितने घंटे की है 15 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही ये फिल्म
national
October 7, 2026
पीरियड्स के दौरान पहली बार वाया फेराटा पर्वत शिखर की चोटी पर पहुंची कुब्रा सैत का संदेश – अपने कदमों पर भरोसा रखिए और मुश्किल काम कीजिए
entertainment
October 7, 2026
चेम्बूरमें जीवन विज्ञान दिवस के साथ अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य समापन
social
October 7, 2026
वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन की ‘लंच डिप्लोमेसी’, खरगे-राहुल ने फिर उठाई ECI ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
national
October 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?