By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सैफी मस्जिद से बोले पीएम मोदी- राष्ट्रभक्ति पर बोहरा समुदाय की भूमिका हमेशा अहम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सैफी मस्जिद से बोले पीएम मोदी- राष्ट्रभक्ति पर बोहरा समुदाय की भूमिका हमेशा अहम

Last updated: September 14, 2018 12:18 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर:शुक्रवार को इंदौर के सैफी मस्जिद पहुंचे प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी ने बोहरा समुदाय और उसकी राष्ट्रभक्ति को लेकर कई बातें कही। पीएम मोदी ने कहा कि बोहरा समुदाय सबको साथ लेकर चलता है। राष्ट्रभक्ति पर बोहरा समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि बोहरा समुदाय से पुराना रिश्ता रहा है।
ताकत से सबको परिचित करा रहा बोहरा समुदाय
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के लिए कैसे जीया जाता है यह बोहरा समुदाय ने सिखाया। उन्होंने कहा कि मुझे जन्मदिन के लिए पवित्र मन से आशीर्वाद मिला है। पीएम ने अपने गृह राज्य का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात में हर जगह बोहरा कारोबारी है। उन्होने कहा कि बोहरा समुदाय भारत की ताकत से सबको परिचित करा रहा है।
कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में बोहरा समुदाय की अहम भूमिका
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बोहरा समुदाय के चलते ताकत मिली है। कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में बोहरा समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वच्छता के प्रति देश में अभूतपूर्व जागरुकता आई है। उन्होंने कहा कि बोहरा समुदाय के लिए हमेशा मेरे दरवाजे खुले हैं।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। इस एकदिवसीय प्रवास के दौरान सबसे पहले वे सैफी मस्जिद पहुंचे। मस्जिद में पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मुस्लिम धर्मगुरू से मुलाकात की।
हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में दाऊदी बोहरा समुदाय द्वारा आयोजित अशर-ए-मुबारका कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।
इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी लगातार, बिना रुके देश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोहरा समाज ने महिलाओं-बच्चों के लिए बहुत काम किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि दाऊदी बोहरा समाज अपनों से प्यार और दूसरों की मदद करने में आगे है। उज्जैन देश के सबसे अच्छे शहरों में से एक है और इसमें दाऊदी बोहरा समाज का काफी महत्वपूर्ण योगदान है।
दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने कहा कि वतन से मोहब्बत करो, किसी से झगड़ा न करो, अपना शहर साफ रखो और अपना दिल भी साफ रखो।
प्रधानमंत्री का यह प्रवास लगभग एक घंटे 20 मिनट का है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री विशेष विमान से सुबह 10.35 पर इंदौर विमान तल पर उतरे। जहां से सैफी नगर की मस्जिद पहुंचकर बोहरा समुदाय के धर्मगुरु से मुलाकात की।
इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था चाकचौबंद है। पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर के लोगों को परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखकर मार्ग परिवर्तित भी किए गए हैं।
दाऊदी बोहरा समुदाय के सैयदना 53वें धर्मगुरु हैं, उनके 12 सितंबर से यहां धार्मिक प्रवचन चल रहे हैं। सैयदना पहली बार इंदौर आए हैं, इससे पहले उनका सूरत में आना हुआ था। सैयदना के पिता अपने जीवनकाल में दो बार इंदौर आए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रेडियो शो होस्ट करेंगी करीना
Next Article दोस्तों को ये मैसेज भेजकर बढ़ाएं हिन्दी के प्रति सम्मान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणगौर कार्यक्रम सम्पन्न
social
May 1, 2026
“नायाब मिधा लाइव” से सजा जेएलडब्ल्यू कनेक्ट का आगाज़, आगामी आयोजन हेतु दिया आमंत्रण
social
May 1, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य प्रवर का 53 वां दीक्षा दिवस समारोह
social
May 1, 2026
सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?