मुंबई। हाल में प्रकाशित एवं साइबर एक्सपर्ट राखी वाधवानी द्वारा लिखित किताब ‘साइबरीश’ साइबर एवं डिजिटल युग में तमाम जानकारियों से परिपूर्ण होने के साथ तमाम लीगल खतरों से सतर्क करती है। इस बारे में इस किताब की लेखिका राखी कहती हैं कि किताब सिर्फ साइबर कानून के बारे में सर्व सामान्य लोगों को जानकारी देने के प्रयोजन से प्रकाशित किया है। इस किताब में जितनी जरुरी सुचना देनी उचित समझा वह सम्मिलित करने का प्रयास किया गया है। मेरे मन में पूरी तरह से आम आदमी, छात्रों, बुजुर्ग, ग्रहस्त महिलाओं को ध्यान में रखकर इस पुस्तक को लिखने के लिए मुझे प्रेरणा मिली थी। आज इस विभिन्न तरह से सम्पर्क – जुडी दुनिया में जो साइबर कानून और विभिन्न साइबर अपराध हो रहे हैं, उनके बारे में आम आदमी और कंप्यूटर का उपयोग करनेवाले छात्रों के लिए सबसे अनभिज्ञ बने हुए हैं।
राखी के अनुसार, कंप्यूटर के उपयोगकर्ताओं और गैर – कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं, दोनों भी लोग साइबर अपराधियों द्वारा किये गए अपराधों के शिकार हुए है। साइबर अपराध तकनीकी विशेषज्ञों के लिए बहुत आकर्षक है, क्यूंकि एक मासूम छात्र जब इस में किसी तरह से फस जाता है, तब उसके समझ में भी नहीं आता है, कि वह गुनहगार हो गया है। साइबर अपराध के बारे में सबसे दिलचस्प बात तो यह है, कि एक अपराध की घटना होती है, तब अपराधी का वहां पर शारीरिक रूप से उपस्थिसत होने की जरुरत नहीं है, केवल एक अपराध के लिए दुःसाहस की जरुरत है, और कुछ चीज़ों की जरुरत है – वह है – एक कंप्यूटर, एक इंटरनेट कनेक्शन और विभिन्न तरह के सॉफ्टवेयर उपकरण, जो इंटरनेट पर आसानी से आम तौर उपलब्ध हैं।
पुस्तक यह बताती है – कि विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में, उसके साथ जुड़े कानून और साथ सजा के बारे में, और उनसे बचाव के लिए उपाय के सुझाव भी मौजूद है। जिनको कानून किताब में आसानी से समझ में नहीं आती है, उन सभी लोगों के लिए यह एक पुस्तक वरदान साबित हो सकती है, या उन लोगों को जो इस नए युग में किसी साइबर अपराधों का शिकार नहीं होना चाहते हैं।
ऑनलाइन पर उपलब्ध
BecomeShakespeare.com – https://www.becomeshakespeare.com/product/cyberish/
Amazon.in – https://amzn.to/33MwIu6
Amazon.com – https://amzn.to/2HD3bdt
Kindle – https://amzn.to/2HGRq5Z
Google Play Store – http://bit.ly/2O3d9t1
Indigo – https://bit.ly/2JgFqJ9
Smashwords – https://www.smashwords.com/books/view/956976
Barnes & Noble – http://bit.ly/2NSv6u3
Flipkart – https://bit.ly/2P8KZx7

