मुंबई। दक्षिण मुंबई में 5 जुलाई 2025 को शासन श्री साध्वी श्री शिवमालाजी का भव्य रैली के साथ चातुर्मासिक प्रवेश महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में हुआ । रेली में सभा, ज्ञानशाला, कन्या मंडल, किशोर मंडल, महिला मण्डल, युवक परिषद, फांउडेशन परिवार की उपस्थिति रही । जयघोष के साथ साध्वी श्री जी ने महाप्रज्ञ पब्लिक स्कुल में प्रवेश किया।
साध्वी श्री शिवमालाजी द्वारा नमस्कार महामन्त्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ज्ञानशाला के बच्चों एवं प्रशिक्षिकाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी । सभा, युवक परिषद्, महिला मण्डल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़ ने गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
दक्षिण मुंबई सभा के कर्मठ अध्यक्ष सुरेश एन डागलिया ने पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया । महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया फाउंडेशन, कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया,मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, युवक परिषद् के अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया , मुबंई सभा के अध्यक्ष माणक धींग, मंत्री दिनेश सुतरिया, कांदीवली फाउंडेशन के मंत्री प्यारचंद मेहता, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रोशनलाल मेहता, भारत जैन महामंडल के उपाध्यक्ष बाबुलाल बाफन, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय सहमन्त्री भूपेश कोठारी, अभातेयूप से कमलेश भंसाली, महिला मंडल अध्यक्षा वनिता धाकड़, मंत्री संगीता राठौड़ ने अपनी अभिव्यक्ति दी ।
ज्ञानार्थी सक्षम सिंघवी ने गीतिका द्वारा सबका मन मोह लिया । बोरोला से पधारे अरुण पाटिल ने विचार रखे ।
साध्वी श्री अमित रेखा जी, साध्वी श्री अर्हम प्रभाजी ने चातुर्मास में करणीय कार्य की जानकारी दी। साध्वी श्री शिवमालाजी ने प्रवचन श्रवण, तप, त्याग आदि की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के मंत्री दिनेश धाकड ने किया। आभार युवक परिषद् के मंत्री श्रेयांश मुणोत ने किया यह जानकारी दक्षिण मुम्बई सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ने दी।
समाचार प्रदाता नितेश धाकड़

