विकास धाकड़/श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली के तत्वावधान में मुनि श्री कुलदीप कुमार जी स्वामी एवं मुनि श्री मुकुल कुमार जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांदिवली में मुंबई स्तरीय ज्योतिर्गमय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत मुनि श्री के नमस्कार महामंत्र के साथ हुई। तत्पश्चात कांदिवली महिला मंडल ने मंगलाचरण की प्रस्तुति की। कांदिवली महिला मंडल अध्यक्षा विभा जी श्रीश्रीमाल ने सभी का स्वागत किया। मुनिश्री कुलदीप कुमार जी स्वामी ने फरमाया कि आगम का ज्ञान जैन धर्म के प्रत्येक श्रावक श्राविका को होना चाहिए। आज मुनि मुकुल कुमार जी का श्रम बोल रहा है, इन्होंने ज्ञान का अच्छा विकास किया है।
मुनि श्री मुकुल कुमार जी स्वामी ने आगम का वास्तविक अर्थ बताते हुए फरमाया कि आगम पूर्णता की ओर गति करने का नाम है, मोक्ष तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। आगम, आगम परंपरा का इतिहास आगम और रहस्य, जैनागम और गर्भ संस्कार, आगम और दिशा, भगवान महावीर का दिशाध्यान आदि विभिन्न विषयों पर विशेष विवेचना कर नवीनतम जानकारी दी। मुनि श्री ने कार्यकर्ताओ के श्रम का मूल्यांकन किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरिता जी डागा ने अपने वक्तव्य में आगम संबंधित कार्यशाला आयोजन के लिए मुनि श्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। राष्ट्रीय अध्यक्षा ने कांदिवली महिला मंडल के प्रयासों की सराहना की। महामंत्री नीतू जी ओस्तवाल ने आगम के संबंध में अपने विचार रखें। श्रीमती शान्ता जी पूगलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यशाला के प्रायोजक श्रीमान चांदरतन जी भैरूदान जी दुग्गड़ जौहरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष ,महामंत्री एवं कांदिवली महिला मंडल की ओर से सम्मान किया गया। जयोतिर्गमय कार्यशाला के संयोजक भारती जी सेठिया, मधु जी श्याम सुखा,श्रीमान पारस जी दूग्गड़, श्री राकेश जी सिंघवी एवं समस्त पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग रहा।
कार्यशाला में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कोषाध्यक्ष तरुणा जी बोहरा, कार्यकारिणी सदस्य जूली जी मेहता, निर्मला जी चंडालिया, संगीता जी चपलोत, विमला जी नाहटा,की उपस्थिति रही। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन, तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, उपासक, ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाए, कन्या मंडल किशोर मंडल, सभी का सराहनीय योगदान रहा। बोरीवली, दहिसर, कांदिवली मलाड, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मरोल,अंधेरी विलेपार्ले, सांताक्रुज, खार, बांद्रा ,चेंबूर, कुर्ला, डोंबिवली ,भांडुप, मुलुंड,MDWS,सफाले ,एरोली, वाशी,घाटकोपर ,खारघर,कोपरखेना ,कालबादेवी ,जुहू, साइन कोलीवाडा, दादर, वड़ाला आदि क्षेत्रों से श्रावक समाज की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन कांदिवली महिला मंडल मंत्री नीतू जी दुग्गड़ ने किया, कार्यक्रम का संचालन कांदिवली महिला मंडल उपाध्यक्ष अलका जी पटावरी ने किया। कार्यक्रम में लगभग 1600 से भी अधिक लोगों ने सहभागिता की,तीनों हॉल श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए थे।
कांदिवली {मुंबई} राजभवन के प्रांगण में ज्योतिर्गमय कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन.!

