विकास धाकड़/चेम्बूर के फाइन आर्ट सोसायटी ऑडोटोरियम में अणुव्रत की डोर देश बने सिरमौर कार्यक्रम की शुरुआत अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप जी दूगड़ और टीम ने दीप प्रज्वलन के साथ की, मंगलाचरण चेम्बूर महिला मण्डल की बहनों ने किया।अणुव्रत आचार संहिता का वाचन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप जी दूगड़ ने किया और सभी से अपील की कि आप अणुव्रत के नियमों को जीवन में आत्मसात् करे। उजाला अणुव्रत की रोशनी का इस विषय पर भव्य सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रश्तुति महानगर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 95 भाई बहनों ने भाग लेकर अणुव्रत के विभिन्न आयामों नाशमुक्ति, ड्रग फ़्री , डिजिटल डिटॉक्स,पर्यावरण शुद्धि ,ग्लोबल वार्मिंग आदि आयामों पर सटीक प्रस्तुति दी। जिसका नेतृत्व कोरियोग्राफ़र टीम के मिहिर ने किया । संचालन कंचन सोनी , सुमन चपलोत , सीमा सोनी , अंजू कोठारी आदि ने किया। इतनी अच्छी प्रस्तुति से उपस्थित सभी सदस्य अणुव्रत प्रेमी भावविभोर हो गये।
अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रोशन मेहता ने आगत अतिथियों एवं सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए, अपने कार्यकाल की संक्षिप्त जानकारी दी। सभी अर्थ दाताओं को साधुवाद दिया । अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रताप जी दूगड़ ने विचार रखे , और मुंबई समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। और करणीय कार्य करने की प्रेरणा दी। अणुविभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री अविनाश जी नाहर ने सारगर्भित विचार रखें, आर्थिक सूचिता के बारे में बताया। मुंबई समिति का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगे भी और अच्छा कार्य करे। द्वितीय चरण काव्यधारा का आगाज करते हुए अणुविभा के महामंत्री श्री मनोज जी सिंघवी ने दिल्ली से पधारे अंतराष्ट्रीय कवि गजेंद्र जी चौहान कोटा बारा से सुरेंद्र यागवेंद्र , एम पी मुरैना से कवियत्री सुभांगी प्रेरणा का परिचय दिया । सुभाँगी प्रेरणा ने सरस्वती वंदना से काव्यधारा का आगाज किया। तीनों कवियों ने अणुव्रत के नियमों एवं आज की ज्वलंत समस्याओं पर धारा प्रवाह अच्छी कविताओं की प्रस्तुति देकर मंत्र मुग्ध कर दिया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिराग़ जी ,गणपत जी डागलिया, विशेष अतिथि प्यारचंद जी प्रवीण जी मनीष जी मेहता,प्रिंट मीडिया सहयोगी अणुव्रत सेवी डालचंद जी विनोद जी, भरत जी यू ट्यूब सहयोगी श्री हितेश जी , पंकज जी, चन्द्रप्रकाश जी मेहता , श्री नरेश जी ,चिराग़ जी , गुंजन जी साँखला, हाफ पेज विज्ञापन सहयोगी डॉ.डी सी सुराणा, श्री विनोदकुमार जी मांगीलाल जी बोहरा ,श्री विजय जी , हेमांशु जी शशांक जी संचेती श्री भेरूलाल जी प्रकाश जी पगारिया एवं सभी विशेष सहयोगी ,सहयोगीयो का सम्मान किया गया ।
विद्या प्रेमी भामाशाह श्री सोहन लाल की मेघराज जी अजीत जी ,वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी पर्यावरण प्रेमी कर्मणा जैन विराग मधुमालती,कल्याण मित्र जीवन विज्ञान सेवी अर्जुन जी सिंघवी का विशेष सम्मान किया गया,इस अवसर पर अणुविभा के ट्रस्टी राकेशजी कठौतीया, परामर्शक शांतीलालजी बरमेचा, उपाध्यक्ष विनोदजी कोठारी,अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक डागलीय, मुंबई सभाध्यक्ष माणकजी धींग, सर्वधर्म प्रभारी राजकुमारजी चपलोत, भूपेन्द्र वागरेचा, मीडिया प्रभारी महावीरजी बडाला, विमलजी लोढ़ा, पुष्पांजी कटारिया, रमेशजी धोका, प्रेक्षा इंटरनेशनल महामंत्री गौरव कोठारी, सभा मंत्री दिनेशजी सुतारिया, नवरत्नजी गन्ना, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रजी तातेड, विनोद जी बोहरा, चेम्बूर ट्रस्ट से भगवतीलालजी धाकड़, मूलचंदजी लोढ़ा, महिला मंडल मुंबई पूर्व अध्यक्षा विमलाजी कोठारी ,जायंट्स फ़ेडरेशन १ b के अध्यक्ष भेरवानीजी, सतीश जी विद्या जी अलगूरकर, अणुव्रत समिति मुंबई उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोहरा ,मंत्री राजेश चौधरी , कोषाध्यक्ष ख़्याली कोठारी , सहमंत्री मनोहर कछारा, किशोर धाकड़,संगठन मंत्री सुशील हिरण प्रचार मंत्री राकेश बोहरा, ऑडिटर कैलाश जी बापना ,कार्यक्रम संयोजक दिनेश धाकड़, सह संयोजक नीतेश धाकड़, किरण परमार , सुरेश बापना , देवेंद्र लोढ़ा दिनेश सिंघवी रमेश राठौड़ , राकेश बडाला, रमेश सोनी , जसराज छाजेड,विकास धाकड़, शांतिलाल बाफना,जितेश हिरण , भगवती चौहान ,अनिल चंडालिया, कैलाश परमार पूनम परमार , विमला हिरण , डिम्पल हिरण दिया दृष्टि ,स्वाति , तरुणा, श्रेया आदि अनेक मान्यवर उपस्थित थे। आभार संयोजक दिनेश धाकड़ ने किया। सफल संचालन मंत्री राजेश चौधरी, मुकेश मादरेचा ने किया।

