रवि किशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें वह अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसी बीच अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक दमदार सिख लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप में रवि किशन अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के लिए डांस मूव्स की रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है और फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो में रवि किशन पारंपरिक पंजाबी परिधान में नजर आ रहे हैं-कुर्ता-पायजामा, ऊपर से जैकेट, सिर पर सलीके से बंधी हुई पगड़ी, और चेहरे पर घनी दाढ़ी-मूंछें उनके मजबूत पंजाबी लुक को पूरा कर रही हैं। वह जोश के साथ डांस स्टेप्स प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनके साथ बैकग्राउंड डांसर्स भी फ्रेम में नजर आ रहे हैं। रवि किशन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सिर्फ SonOfSardaar2 हैशटैग लिखा और यह क्लिप फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गई। https://www.instagram.com/ravikishann/reel/DMVnvMIt0kf/
एक फैन ने कॉमेंट किया, “वाह भैया जी।” दूसरे ने लिखा, “छा गए सर जी।”
एक और फैन ने तारीफ करते हुए कहा, “गजब लग रहे हो पाजी।।।” रवि किशन का सरदार अवतार फैंस और ऑडियंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। हर कोई उत्साहित है कि यह दमदार अभिनेता इस मैड-कैप कॉमेडी एंटरटेनर में अपना ए-गेम लेकर आ रहे हैं। फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। आज रिलीज हुए दूसरे ट्रेलर में रवि किशन की कॉमिक टाइमिंग की और भी झलकियां देखने को मिलीं। वहीं, सिंघम अगेन और सन ऑफ सरदार 2 के बाद रवि किशन अजय देवगन के साथ धमाल 4 में भी नजर आएंगे।
रवि किशन ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ के बीटीएस डांस वीडियो में दिखाया पंजाबी स्वैग

