YRF स्पाय यूनिवर्स की वॉर 2 इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है और इसका ग्लोबल क्रेज साफ महसूस किया जा सकता है! इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और आज सुबह वॉर 2 ने उत्तरी अमेरिकी मार्केट में इतिहास रच दिया – यह सबसे तेज़ $100,000 एडवांस टिकट बिक्री पार करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है! यह उपलब्धि वॉर 2 ने केवल सात घंटे में हासिल की, जिससे यह एनटीआर की देवारा को पीछे छोड़ चुकी है, जिसे इस साल की शुरुआत में यही आंकड़ा छूने में 11 घंटे 37 मिनट लगे थे।अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 में कियारा आडवाणी भी फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी। इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म होने के नाते, मेकर्स ने ‘कम दिखाओ, ज़्यादा असर’ की रणनीति अपनाई है, ताकि हर महत्वपूर्ण मोमेंट को थिएटर में रिलीज़ के समय ही दर्शकों के लिए पेश किया जाए। वॉर 2 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

