By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रेसिपी : बच्चों को खिलाएं व्हाइट सॉस पास्ता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

रेसिपी : बच्चों को खिलाएं व्हाइट सॉस पास्ता

Last updated: December 5, 2018 10:18 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

आज हम आपके लिए वाइट सॉस पास्ता की रेसिपी लेकर आए हैं। यह एक इटैलियन डिश है, जो वाइट सॉस में बनता है। बच्चों को स्कूल से आने के बाद कुछ मजेदार खाने के लिए चाहिए होता है। ऐसे में घर में बने व्हाइट सॉस पास्ता खाकर उनका दिल खुश हो जाएगा। तो चलिए आज बनाते हैं व्हाइट सॉस पास्ता

सामग्री :
पास्ता– 01 कप,
शिमला मिर्च– 01 कप (बारीक कटी हुई),
फ्रेंच बीन्स– 10-12(बारीक कटी हुई),
गाजर– 01 नग (बारीक कतरी हुई),
बेबी कार्न– 04 नग(बारीक कतरे हुए),
दूध– 300 मिली लीटर,
मैदा– 02 बड़े चम्‍मच,
मक्खन– 2-3 टेबल स्पून,
फ्रेश क्रीम– 1/4 कप,
काली मिर्च पाउडर– 1/4 छोटा चम्मच,
ओरेगेनो– 1/2 छोटी चम्मच,
तेल– 2 छोटे चम्मच,
नमक– स्वादानुसार।

विधि :
वाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 03 कप पानी में 1/2 छोटा नमक और 2 छोटे चम्‍मच तेल डालकर गरम करें। जब पानी उबलने लगे, तो उसमें पास्‍ता डाल दें और लगभग 10-12 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में पास्ता को चलाते रहें और चेक करते रहें। जब पास्‍ता नरम हो जाए (बाहर निकाल कर ठंडा करके हाथ से चेक करें), गैस बंद कर दें और पास्‍ता का सारा पानी छलनी से छान कर निकाल दें।

अब एक फ्राई पैन में एक बड़ा चम्‍मच मक्‍खन डाल कर गरम करें। मक्‍खन गरम होने पर उसमें कटी हुई गाजर, फ्रेंच बीन्स, बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च डालें और तेज आंच पर चलाते हुए दो मिनट भून लें। जब सब्जियां अच्‍छी तरह से भुन जाएं, गैस बंद कर दें।

व्हाइट सॉस : 
व्हाइट सॉस बनाने के लिए पैन में 2 बड़े चम्‍मच मक्‍खन डालें। जब मक्खन पिघलने लगे, तो उसमें मैदा डालें और चलाते हुए भूनें। जब मैदा का रंग हल्‍का सा बदलने लगे, उसमें दूध डाल दें और लगातार चलाते हुए मिक्स करें, जिससे गुठलियां न बनने पाएं। इस घोल को दो-तीन मिनट तक लगातार चलाते हुए पकायएं। इसके बाद गैस बंद कर दें।

अब वाइट सॉस में नमक, आधा काली मिर्च पाउडर और आधा ओरेगेनो डालकर मिला लें। इसमें भूनी हुए सब्जियां, पास्ता और क्रीम डालें और अच्छे से मिक्‍स कर लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपका व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है। इसे गर्मागरम सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से बची हुआ काली मिर्च पाउडर और ओरेगेनो डाल कर सर्व करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सीएम योगी ने आधी रात तक की कानून व्यवस्था की समीक्षा, दिए ये निर्देश
Next Article BCCI ने पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?