लखनऊ। रायबरेली के दो दिवसीय दौरे के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रतिनिधि मंडल मिला। राहुल गांधी ने आश्वास्त किया कि आपकी बात सदन में उठाऊंगा और हर संभव मदद करूंगा।
उल्लेखनीय है कि 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना ईको गार्डन में निरंतर जारी है बीते दिनों आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के आवास का घेराव किया लेकिन अभ्यार्थियों को हर बार की तरह सरकार की तरफ से आश्वासन के बावजूद भी लापरवाही रही। बीते 25 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी लेकिन सरकार के तरफ से कोई अधिवक्ता मौजूद नहीं था नतीजा आगामी 28 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में लम्बी डेट लगी। धरने का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने बताया कि आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थी बहुत नाराज है 13 अगस्त 2024 को माननीय हाई कोर्ट का डिविजन बेच के आदेश आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के पक्ष में है। लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। करीब दो दर्जन बार डेट पर डेट लग चुका लेकिन सरकार के ढीले रवैए के कारण अभी तक एक भी डेट पर सुनवाई नहीं हो सका।
अभ्यर्थी विक्रम यादव, अमित मौर्य का कहना है हम पिछड़े दलित होने भुगतान भुगत रहे है। रायबरेली के दो दिवसीय राहुल गांधी के दौरे के दौरान अभ्यर्थियों का प्रतिनिधि मंडल राहुल गांधी से मिला। राहुल गांधी ने आश्वास्त किया कि आपकी बात सदन में उठाऊंगा और हर संभव मदद करूंगा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल धनंजय गुप्ता, अमित मौर्य, अनुज, बबिता, अजय आदि अभ्यार्थी मौजूद रहे।
रायबरेली दौरे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिले 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी

