कर्नाटक। के राज्यपाल महामहीम थावरचंद गहलोत ने राजभवन में अणुव्रत समिति बैंगलोर के तत्वावधान में होने वाले अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह कार्यक्रम के बैनर का अनावरण युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी ठाणा 2 के मंगल सानिध्य में किया।
ज्ञातव्य है कि अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत प्रेरणा दिवस, अहिंसा दिवस, सांप्रदायिक सौहार्द दिवस, पर्यावरण शुद्धि दिवस, नशा मुक्ति दिवस, अनुशासन दिवस, जीवन विज्ञान दिवस जैसे अलग अलग विषयों को लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर जन जन को जागृत करने हेतु अणुव्रत समिति बैंगलोर के तथावधान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी ने इस अवसर पर कहा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत संप्रदाय मुक्त मानव जाति के उत्थान के लिए यह कार्यक्रम पूरे भारत भर में 450 से ज्यादा अणुव्रत समितियां आयोजित करती हैं।
इसी क्रम में बेंगलुरु अणुव्रत समिति द्वारा यह कार्यक्रम दिनांक 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिसमें महारानी कॉलेज में अणुव्रत गीत महासंगान का कार्यक्रम प्रथम दिन आयोजित होगा। अणुव्रत समिति के मंत्री लाभेश कांसवा ने बताया की कर्नाटक विधानसभा के अंतर्गत भी नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह की गूंज रहेगी जिसकी जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर अणुव्रत समिति अध्यक्ष ललित बाबेल ने अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य तुलसी के अणुव्रत आंदोलन के मानव कल्याणकारी विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी प्रदान करवाई।अणुव्रत कार्यकर्ताओं ने अणुव्रत पट्ट के द्वारा महामहिम राज्यपाल जी का सम्मान किया इस अवसर पर अणुव्रत समिति के परामर्शक माणिकचंद बालदोटा सहमंत्री सुरेश चावत और प्रसार प्रचार मंत्री कविता पोरवाल की उपस्थिति रही।
राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने किया अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का अनावरण

