राजराजेश्वरी नगर। तेयुप राजराजेश्वरी नगर द्वारा निर्देशित तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा आयोजित दिनांक 26 जुलाई रात्रि 8:30 बजे भिक्षु प्रीमियर लीग (BPL) एक ज़बरदस्त क्रिकेट-शैली की क्विज़ प्रतियोगिता साध्वी श्री पुण्ययशा जी ठाणा 4 के सानिध्य में तेरापंथ भवन राजराजेश्वरी नगर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से निमांशु सहलोत द्वारा स्वागत TKM संयोजक नमन छाजेड़ ने एवं संचालन,TKM सदस्य नैतिक जैन,जतिन बांठिया ने किया ! इसमें जहाँ बल्ला और गेंद नहीं, सवाल और जवाब आमने-सामने होते हैं।हर बॉल पर सवाल होगा भिक्षु स्वामी के जीवन पर आधारित । समय सीमा के भीतर सही उत्तर देने पर टीम को रन मिलते हैं रणनीति, लाइव कॉमेंट्री और भरपूर मजा – भक्ति, ज्ञान और मनोरंजन का एक अनोखा संगम और सभी के लिए ज्ञानवर्धक रहा सभी उम्रदराज के बत्तीस प्रतिभागियों ने इस में भाग लिया 8-8 की चार टीम बनाई गई जिनको इस प्रकार नाम रखे गऐ 1. सिरियारी 2. कंटालिया, 3. सुग्रीव 4. बागड़ी कंटालिया प्रथम एवं सीरियल द्वितीय स्थान प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
भाग लेने वाले सभी को कंसोलेशन पुरस्कार दिया गया विशेष सहयोग किशोर मंडल प्रभारी महावीर पितलिया का रहा तेयुप अध्यक्ष विक्रम मेहर ने किशोरों समय-समय पर ऐसी कार्यशाला कर धर्म संघ में आगे बढ़े ऐसी मंगल कामना की पधारे हुए सभी ने किशोर मंडल का उत्साह वर्धन किया आभातेयुप ,तेयुप,सभा/ट्रस्ट, महिला मंडल के पदाधिकारीगण, कन्या मडल ,किशोर मडल एवं श्रावक समाज की उपस्थिति रही आभार जतिन बांठिया ने किया।
– सामाचार प्रदाता विपुल जैन, राजराजेश्वरी नगर
राजराजेश्वरी नगर तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा भिक्षु प्रीमियर लीग (BPL) का आय़ोजन

