सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजनाथ ने कहा- आतंकवाद को खत्म करने के लिए दोहरा चरित्र छोड़कर सबको एकसाथ लड़ना होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

राजनाथ ने कहा- आतंकवाद को खत्म करने के लिए दोहरा चरित्र छोड़कर सबको एकसाथ लड़ना होगा

Last updated: November 2, 2019 1:52 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

ताशकंद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट के लिए तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को उज्बेकिस्तान पहुंचे। उन्होंने शनिवार को समिट को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद गंभीर वैश्विक समस्या है। इसके खात्मे के लिए दोहरा चरित्र और अपवादों को छोड़कर सबको एकसाथ लड़ना होगा। साथ ही सभी अंतरराष्ट्रीय कानून और तंत्र को मजबूत करते हुए सख्ती से लागू करना होगा।
राजनाथ का एयरपोर्ट पर उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव ने स्वागत किया था। रक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को ताशकंद में शास्त्री स्ट्रीट पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही राजनाथ शास्त्री मेमोरियल स्कूल पहुंचे और बच्चों से बात की। शास्त्री का निधन 11 जनवरी 1966 में ताशकंद में ही हुआ था।
‘एकदूसरे का आर्थिक सहयोग जरूरी’
राजनाथ ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है कि हम एकदूसरे का आर्थिक सहयोग करें। यही आर्थिक सहयोग हमारे लोगों के भविष्य को मजबूत करने और उनके बेहतर जीवन की नींव है। एकपक्षवाद और संरक्षणवाद से किसी का भला नहीं हुआ। भारत इस मामले में विश्व व्यापार संगठन के नियमों के तहत पारदर्शी, खुला, समावेशी और गैर-भेदभावपूर्ण बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के लिए प्रतिबद्ध है।’’
2001 में बना था शंघाई सहयोग संगठन
एससीओ एक राजनीतिक और सुरक्षा समूह है। इसका हेडक्वार्टर बीजिंग में है। यह 2001 में बनाया गया था। चीन, रूस, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान इसके स्थाई सदस्य हैं। यह संगठन खासतौर पर सदस्य देशों के बीच सैन्य और आर्थिक सहयोग के लिए बनाया गया है। इसमें खुफिया जानकारियों को साझा करना और मध्य एशिया में आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाना शामिल है। भारत और पाकिस्तान इस संगठन से 2017 में स्थाई सदस्य के तौर पर जुड़े थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हरियाणा: हुड्डा विधायक दल के नेता नियुक्त
Next Article मैच फिक्सिंग:शोएब अख्तर बोले- मैं 21 प्लेयर्स के खिलाफ खेलता था

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?