मुंबई:टाइगर श्रॉफ डेब्यू के सिर्फ पांच साल में बॉलिवुड के टॉप एक्शन स्टार बन गए हैं। हर एक नई फिल्म में उनका टैलेंट बढ़कर लोगों के सामने आ रहा है। उनकी फिल्में दर्शकों को खूब रोमांचित करती हैं।
टाइगर श्रॉफ के पास इस समय ‘बागी 3’, सिल्वेस्टर स्टैलोन की ‘रेम्बो’ की रीमेक हैं। यह भी कहा जा रहा है कि टाइगर इस समय डायरेक्टर अहमद खान और सिद्धार्थ आनंद के साथ अपनी फिल्मों में स्टंट बढ़ाने को लेकर विचार कर रहे हैं।
रिपोर्टस के अनुसार, रेम्बो के रीमेक में टाइगर श्रॉफ का नया अवतार देखने को मिलेगा, जो अभी तक किसी ने नहीं देखा होगा। टाइगर सिल्वेस्टर स्टैलोन के बड़े फैन हैं।
‘रैम्बो’ में स्टंट बढ़ाने के लिए टाइगर श्रॉफ ने डायरेक्टर से की चर्चा!

