नई दिल्ली: Pulwama Terror Attack के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा के बीच खबरें आ रही हैं कि भारतीय वायु सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike 2) कर पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया है। जानकारी अनुसार भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 ने पीओके में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। वायु सेना के इस कदम की देश में जमकर सराहना हो रही है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉक्टर अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, ‘बालाकोट LOC में काफी दूर है, यह एक बड़ी कार्रवाई है और अगर IAF ने इसे बिना किसी नुकसान के अंजाम दिया है , तो यह एक बेहद सफल मिशन है।
बालाकोट में भारतीय वायु सेना के हमलों में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन पाकिस्तान की खलबली देखकर ऐसा लगता है कि कुछ बड़ा हुआ है। जब पाकिस्तान चीन और सऊदी से मिली भीख गिनने में व्यस्त था, उस भारतीय वायुसेना PoK से आगे गई है और पाकिस्तान की राजधानी के करीब पहुंच गई है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा वाह, अगर यह सच है तो यह कल्पना के किसी भी खंड द्वारा एक छोटी सी स्ट्राइक नहीं थी, लेकिन आधिकारिक पुष्टि की प्रतिक्षा करनी चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया ‘मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूं।’
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया ‘और वे सुरक्षित लौट आए … जो अपने आप में एक उपलब्धि है। हमारी रक्षा करने वालों की निरंतर सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें।’
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मैं भारतीय वायु सेना के उन पायलटों की बहादुरी को सलाम करता हूं जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला करके हमें गौरवान्वित किया है।’
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ट्वीट किया, ‘LOC पर इस शानदार कार्रवाई के लिए हमारी बहादुर वायु सेना को बधाई।’
राहुल गांधी से लेकर केजरीवाल तक ने की वायुसेना की तारीफ

