सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल गांधी ने कहा- गरीबों के खातों में सीधे पैसे डाले जाएं और व्यापारियों को टैक्स में छूट मिले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राहुल गांधी ने कहा- गरीबों के खातों में सीधे पैसे डाले जाएं और व्यापारियों को टैक्स में छूट मिले

Last updated: March 26, 2020 6:21 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया कि हमारा देश इस वक्त कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ रहा है। आज यह सवाल है कि हम ऐसा क्या करें की कम से कम लोगों की मौत हो? हालात को काबू में करने के लिए सरकार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा ऐसा मानना है कि इस वायरस से निपटने के लिए हमारी रणनीति दो हिस्सों में बंटी होनी चाहिए। पहली यह कि हमें कोरोना का डटकर मुकाबला करना है। संक्रमण रोकने के लिए आइसोलेशन में रहना होगा और बड़े पैमाने पर मरीजों की जांच करनी होगी। शहरी इलाकों में आपातकालीन अस्थाई अस्पताल बनाने होंगे। इसमें आईसीयू की सुविधा उपलब्ध करानी होगी।

दूसरी रणनीति अर्थव्यवस्था को लेकर है। मौजूदा हालात में दिहाड़ी मजदूरों को तुंरत सहायता चाहिए क्योंकि, देश 21 दिन के लिए लॉकडाउन हो गया है। काम-धंधा ठप है। ऐसे में मजदूरों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के जरिए पैसे पहुंचाए जांए। इन्हें मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही व्यापारियों को टैक्स में छूट के साथ आर्थिक सहायता भी मिले ताकि नौकरियां बच जाएं। सरकार को छोटे-बड़े व्यापारियों को ठोस आश्वासन देना होगा।

कांग्रेस ने कहा- ‘न्याय’ योजना लागू करें प्रधानमंत्री
कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि देश में कोरोनावायरस से पैदा हुए हालात से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी द्वारा पेश की गई न्यूनतम आय गांरटी योजना (न्याय) लागू करके किसानों, मजदूरों और गरीबों के खातों में तुरंत 7,500 रुपए डालने चाहिए। पिछले लोकसभा चुनाव के समय तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय योजना के तहत देश के करीब 5 करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देने का वादा किया था।

कोरोना से निपटने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान 

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से कोरोनावायरस की गंभीरता को समझने और घरों में रहने की अपील करते हुए मंगलवार को 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इमरान खान बोले- लॉकडाउन तो ज्यादती है, ये हम नहीं कर सकते; मुल्क तबाह हो जाएगा
Next Article नितिन गडकरी का ऐलान, देशभर में टोल प्लाजा पर नहीं लिया जाएगा टोल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?