मुंबई। रॉयल ग्रुप के सदस्यों ने आज वाशी में , महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमारजी, साध्वी श्री शिवमाला जी, सायन कोलीवाड़ा में विराजित शासन श्री कैलाशवती जी व साध्वीवृन्द और कांदिवली भवन में विराजित समणी जी के सेवा दर्शन का लाभ लिया।
मुनि जिनेश कुमारजी ने सामयिक करते रहने की प्रेरणा दी। साध्वी श्री शिवमाला जी ने तेरापंथ धर्म की विशेषताओं का उल्लेख किया। सायन कोलीवाड़ा में शासन श्री कैलाशवती जी के सानिध्य में आचार्य महाप्रज्ञ जी के दशम महाप्रयाण दिवस कार्यक्रम में साध्वीश्री द्वारा प्रदत्त प्रवचन से नई ऊर्जा का संचार हुआ। उन्होंने बताया कि आचार्य महाप्रज्ञ वाकई में प्रज्ञा पुरुष थे। किशोर धाकड़ व नरेश मेहता ने अपने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
धर्माराधना के साथ सामाजिक समरसता के लक्ष को ध्यान में रखकर रॉयल ग्रूप बोरिवली भी एक प्रयास की ओर अग्रसर हे। वाशी में महेश बाफना, अनिलजी सिंघवी परिवार ने सहर्ष आतिथ्य सत्कार किया। सायन कोलीवाड़ा में कमलेश धाकड़ ने सुंदर व्यवस्था की। रॉयल ग्रुप से किशोर धाकड़, अशोक मादरेचा, अर्जुन सिंघवी, संजय बेताला, गौरव भंसाली, मनोज डागलिया, मनोज तातेड़, सुनील लोढा, जयेश चोरडिया, राहुल ढ़ेलडिया, नरेश मेहता व महेश डागलिया की उपस्थिति रही।
रॉयल ग्रुप-बोरिवली का चारित्र आत्माओं का दर्शन सेवा का अभिनव उपक्रम

