मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई के अंतर्गत उत्तर मुम्बई क्षेत्रीय संयोजक द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान एवं पम्पलेट विरतण 27-4-2019 शनिवार सुबह 7:00 बजे से किया गया। सोमवार 29अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया, तेरापंथ भवन कांदिवली में योग केंद्र में संयोजक किशोर धाकड ने अपने विचार रखते हुए अपना नैतिक व प्रथम कर्तव्य अपने देश की ख़ातिर सभी को ज़रूर मतदान कर अपने कर्तव्य को निभाना हे और वीर सावरकर उद्यान, एल.टी रोड, बोरीवली में बैनर के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को इस अवसर पर मतदान के महत्व को समझाया गया, चुनाव शुद्धि, आदि गुणों एवं अणुव्रत के आदर्श बताया। उपस्थित जन समुदाय की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया सभी लोगों ने अनुव्रत समिति के चुनाव शुद्धि अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम को सफल बनने में किशोर धाकड़, अशोक मादरेचा, महेश डागलिया, मनोज डागलिया, मनोज ताँतेड, अर्जुन सिंघवी, सुभाष बेताला, संजय बेताला, ज्ञानजी भंडारी, शांतिलालजी कोठारी की और अन्य समाज के लोगों की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
बोरिवली में अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान 2019

