कोलकाता। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार “We Connect” के अन्तर्गत Digital Workshop “कनेक्शन विद टेक्नोलॉजी” कार्यशाला का आयोजन पूर्वांचल महिला मंडल के तत्वावधान में “जय नारायण गुप्ता स्मृति भवन” में दिनांक 29.4.19 को दोपहर 2:00 बजे नमस्कार महामंत्र से शुरू किया गया।
मंडल की मंत्री श्रीमती प्रेम सुराना ने “शासन गौरव मुनि श्री ताराचंद जी” के संथारा देवलोकगमन पर 2 लोगस्स का ध्यान कराया, साथ ही चैत्य पुरुष जग जाएं गीतिका का संगान किया। उन्होंने आगामी 13-14 मई को गुरुदेव के जन्मोत्सव व पट्टोत्सव पर सभी को पचरंगी करने की प्रेरणा दी। Smart Phone को विज्ञान का एक अद्भुत आविष्कार बताते हुए, Smart Phone को पांचवें आरे का केवलज्ञान बताया।
मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रमण पटावरी ने सभी पधारे हुए महानुभावों का स्वागत किया और बताया कि किस प्रकार टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी की दृष्टि से महिलाओं और खासकर लड़कियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया महाप्रज्ञ शताब्दी पर 30 जून को महाप्रज्ञ अष्टकम की परीक्षा एवं जुलाई में महाप्रज्ञ प्रबोध के 80 पद्य की अर्थ सहित प्रश्न मंच प्रतियोगिता होगी। सभी को इस में भाग लेना है।
मंडल की उप मंत्री श्रीमती बबीता तातेड़ ने लगभग डेढ़ घंटा तक अविरल मोबाइल में एप डाउनलोड करने की तकनीक बताई। Play Store, YouTube, Ola Cabs, Camscanner, Book My Show सभी को विस्तार पूर्वक Download करना व Use करना बताया। अंत में मंत्री श्रीमती प्रेम सुराना ने श्रीमती बबीता तातेड़ का व सबका आभार ज्ञापन किया। मंडल की संरक्षिका श्रीमती जतन बैगानी, परामर्शक श्रीमती सुशीला बोकाडिया, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू दुगड़ एवं कार्यकारिणी के सदस्यों सहित लगभग 100 बहनों की उपस्थिति थी।
पूर्वांचल महिला मंडल ने किया “कनेक्शन विद टेक्नोलॉजी” का आयोजन

