By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में मारी बाज़ी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में मारी बाज़ी

Last updated: February 2, 2026 11:57 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

भारतीय सिनेमा एक बड़े तूफान की दहलीज़ पर खड़ा है और उस तूफान का नाम है ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’। रॉकिंग स्टार यश की यह आने वाली फिल्म देश की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों की सूची में टॉप पर पहुंच चुकी है। रियल टाइम पॉपुलैरिटी में 28 प्रतिशत की दमदार हिस्सेदारी के साथ यह साफ इशारा है कि दर्शक किसी आम फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई इवेंट के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं। इस दीवानगी की एक बड़ी वजह फिल्म की वह झलक है जिसने आते ही माहौल गर्म कर दिया।
अपने जन्मदिन पर यश ने जो टीज़र रिलीज़ किया, वह सिर्फ एक झलक नहीं बल्कि पूरा धमाका था। इतना बेखौफ, इतना ग्लोबल और इतना बेबाक कि उसने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को उसकी कंफर्ट ज़ोन से बाहर खींच लिया। जानलेवा और अल्ट्रा कूल ‘राया’ के अवतार में यश ने साफ कर दिया कि वह गैंगस्टर वाले एटिट्यूड के साथ गेम बदलने आए हैं। जब फिल्म का टाइटल पहली बार सामने आया था, तब वह शरारती और उकसाने वाला लगा था, लेकिन किरदार की झलक के बाद एक बात बिल्कुल साफ हो गई कि यह मज़ाक नहीं है। इंटरनेशनल ट्रीटमेंट, बेधड़क वीएफएक्स और दमदार विज़ुअल ‘टॉक्सिक’ को ऐसी फिल्म के रूप में खड़ा कर दिया है जो सरहदों से आगे देखने का साहस रखती है। इस ज़हरीली और रहस्यमयी दुनिया को और गहराई देता है इसका दमदार कलाकारों का समूह। कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे पावरहाउस परफॉर्मर्स के साथ यह फिल्म सिर्फ एक स्टार शोकेस नहीं, बल्कि किरदारों से भरी एक लेयर्ड यूनिवर्स बनकर उभरती है। दमदार टीज़र, इंटरनेशनल क्राफ्ट और निडर कहानी के साथ ‘टॉक्सिक’ ने यह सवाल छेड़ दिया है कि भारतीय सिनेमा अब किस दिशा में बढ़ रहा है।
और अगर झलक कुछ कहती है, तो यश की यह फेयरीटेल खतरनाक है और कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं। टीज़र के आख़िरी शब्दों में कहा जाए तो, डैडी वाकई घर आ चुके हैं। इस बड़े सपने के पीछे तकनीकी टीम भी उतनी ही विशाल है। नेशनल अवॉर्ड विजेता सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि, संगीत में रवि बसरूर, एडिटिंग में उज्ज्वल कुलकर्णी और प्रोडक्शन डिज़ाइन में टीपी आबिद जैसे नाम फिल्म की ताकत को कई गुना बढ़ाते हैं। एक्शन सीक्वेंसेज़ को हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी के साथ-साथ नेशनल अवॉर्ड विनर एक्शन डायरेक्टर्स अनबरीव और केचा खम्फाकदी ने मिलकर कोरियोग्राफ किया है, जो इंडियन और इंटरनेशनल एक्शन का जबरदस्त मेल है। यश और गीथू मोहनदास द्वारा लिखी गई और गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। इसके अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब वर्ज़न की तैयारी इस बात का सबूत है कि फिल्म की सोच पूरी तरह ग्लोबल है। वेंकट के. नारायण और यश द्वारा केवीएनz प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 8 साल बाद नया मोड़: ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या अभिरा और अरमान का फिर होगा मिलन?
Next Article सिटीलाइट सूरत में CPS प्रशिक्षण कार्यक्रम दीक्षांत समारोह संपन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘द लल्ला एंथम’ में फिर गूंजा सूबेदार का संदेश, शिखर धवन ने अनिल कपूर से मिलाया हाथ
entertainment
February 18, 2026
एस के जी एंटरटेनमेंट और बेंचमार्क स्टोरीटेलर्स की अगली भव्य फ़ीचर फ़िल्म में अनूपमा परमेश्वरन
entertainment
February 18, 2026
तेरापंथ महिला मंडल टी दासरहल्ली द्वारा हमसफर कार्यशाला का आयोजन
social
February 18, 2026
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा, फिल्म को हुए 75 दिन पूरे
entertainment
February 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?