नई दिल्ली: रविवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान हुआ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति ने भी लोधी एस्टेट में अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने एक ट्वीट किया जिसमें उनसे चूक हो गई। दरअसल उन्होंने ट्वीट करते हुए तिरंगे की जगह पराग्वे देश का झंडा पोस्ट कर दिया। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।
रॉबर्ट वाड्रा ने जो झंडा ट्वीट किया है उसमें भी तीन रंग हैं। जिसमें बसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे नीला रंग नजर आ रहा है। बीच में एक चक्र भी है। लेकिन हमारे देश के झंडे में सबसे नीचे हरा रंग होता है। पराग्वे दक्षिण अमेरिका का एक देश है।
रॉबर्ट वाड्रा ने वोट करने के बाद सेल्फी के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘हमारा अधिकार, हमारी ताकत! आप सबको बाहर आना चाहिए और वोट डालना चाहिए। अपने प्रिय लोगों के सम्मिलित भविष्य, सेक्युलर, प्रोडक्टिव और देश के सुरक्षित भविष्य के लिए हमें आपके सहयोग की जरूरत है।’
रॉबर्ट वाड्रा से चूक, तिरंगे की जगह डाला पराग्वे का झंडा

