सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘प्यादे’ के टीज़र में जिमी शेरगिल और अध्ययन सुमन की तीखी पूछताछ ने बढ़ाया सस्पेंस, हर सवाल के पीछे छिपा है एक नया राज़!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘प्यादे’ के टीज़र में जिमी शेरगिल और अध्ययन सुमन की तीखी पूछताछ ने बढ़ाया सस्पेंस, हर सवाल के पीछे छिपा है एक नया राज़!

Last updated: November 22, 2026 1:51 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

खेल अब और भी दिलचस्प हो गया है! शाइनिंग मून पिक्चर्स ने अपनी आगामी रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘प्यादे’ का पहला आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रणूतन बहल अभिनीत इस फिल्म में हर मोड़ पर एक नया ट्विस्ट और हर चेहरे के पीछे छिपा एक अलग राज़ देखने को मिलेगा। शेखर एस. झा के लेखन और निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसे रोमांचक सफर पर ले जाने का वादा करती है, जहां हर किरदार का अपना मकसद है, हर चाल के अपने नतीजे हैं और जो दिखता है, ज़रूरी नहीं कि हकीकत भी वही हो! टीज़र की शुरुआत होती है एक बेहद दिलचस्प पूछताछ के दृश्य से, जहां आमने-सामने हैं जिमी शेरगिल और अध्ययन सुमन। जिमी पूछताछ करने वाले अधिकारी के किरदार में हैं, तो वहीं अध्ययन सवालों के घेरे में एक संदिग्ध के रूप में नज़र आते हैं। लेकिन यह कोई आम सवाल-जवाब का सिलसिला नहीं है। यहां हर जवाब के साथ एक नया सवाल खड़ा होता है। माहौल में तनाव है, बातचीत में तल्खी है और सबसे बड़ा सवाल यही कि आखिर पर्दे के पीछे चल क्या रहा है? यानी कहानी की असली बाज़ी अभी खुलनी बाकी है!
फिल्म के बारे में बात करते हुए लेखक-निर्देशक शेखर एस. झा कहते हैं, “प्यादे के ज़रिए मैं इंसानी व्यवहार के उस अनिश्चित पहलू को सामने लाना चाहता था, जहां हर इंसान के पीछे कोई न कोई मकसद होता है और हर कदम का अपना अंजाम। पूछताछ का यह सिलसिला तो बस एक बड़े खेल की शुरुआत है। जो कहानी ऊपर से सीधी-सादी नज़र आती है, उसकी परतों में कई राज़ छिपे हैं। मैं दर्शकों को इस कहानी के हर पहलू से रूबरू कराने के लिए बेहद उत्साहित हूं।” शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले रिंकू सिंह द्वारा निर्मित ‘प्यादे’ उनके फिल्मी सफर की एक और अहम पेशकश है। इससे पहले वह नाना पाटेकर और माही गिल अभिनीत एक फिल्म में व्यवसाय प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2019 में रिलीज़ हुई प्रियंशु चटर्जी अभिनीत फिल्म ‘लिटिल बेबी’ का निर्माण भी किया था।
दिलचस्प कहानी, दमदार अदाकारी और रहस्यों व चालबाज़ियों के अप्रत्याशित खेल के साथ ‘प्यादे’ बड़े पर्दे पर रोमांच और रहस्य का एक अलग ही रंग जमाने के लिए तैयार है। फिल्म 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले रिंकू सिंह द्वारा निर्मित ‘प्यादे’ का लेखन और निर्देशन शेखर एस. झा ने किया है। फिल्म में जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रणूतन बहल अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
Next Article ‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?