अहमदाबाद। परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के तत्वावधान में प्रेक्षा विश्व भारती, कोबा (अहमदाबाद) में 59वें राष्ट्रीय अधिवेशन “एकत्व” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिताम्बा निवासी एवं बैंगलोर प्रवासी स्व. श्री हीरालाल जी मांडोत के सुपुत्र श्री पवन मांडोत को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद तेरापंथ धर्मसंघ की युवकों की संस्था है एवं वर्तमान में भारत एवं नेपाल में 365 शाखाएं है। श्री पवन मांडोत पूर्व में ते यु प विजयनगर के अध्यक्ष रह चुके है, अभातेयुप में संगठन मंत्री, महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। गौतलब है कि अभातेयूप वही संस्था है जिसने रक्तदान के क्षेत्र में संपूर्ण विश्व में उल्लेखनीय कार्य किया है एवं विश्व की सबसे बड़ी रक्तदाता संस्था है। ऐसे संस्था के अध्यक्ष बनना बैंगलोर के लिए भी गौरव का विषय है क्योंकि पवनजी मांडोत विजयनगर से है।
साथ ही समस्त जैन समाज की संस्था जैन युवा संगठन बैंगलोर के पूर्व मंत्री भी है। वो निष्ठावान, संगठन कुशल और सेवा भावी व्यक्तित्व है।
आपका परिवार तेरापंथ धर्मसंघ से गहराई से जुड़ा हुआ है। आपके पिताश्री स्व. श्री हीरालाल जी मांडोत पूर्व में तेयुप बैंगलोर के अध्यक्ष रह चुके हैं। आपके बड़े भाई श्री हिम्मत मांडोत वर्तमान में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जबकि सबसे बड़े भाई श्री अरविंद मांडोत आचार्य श्री महाश्रमण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार से अलंकृत है, उपासक है एवं सीपीएस के राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। आपकी माताजी श्रीमती सुशीला बाई मांडोत धार्मिक प्रवृत्ति की महिला हैं, जिनके संस्कारों ने परिवार को धर्मसंघ सेवा के पथ पर अग्रसर किया है। आपकी धर्मपत्नी श्रीमती चंदा मांडोत आपके समस्त सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में आपकी सशक्त सहयोगी हैं।
अधिवेशन में अभातेयुप के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश जी डागा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री पवन मांडोत को शपथ दिलाई।
तत्पश्चात नव अध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा की- उपाध्यक्ष प्रथम: श्री अनंत बागरेचा, उपाध्यक्ष द्वितीय: श्री अभिनंदन नाहटा, महामंत्री: श्री सौरभ पटावरी, सहमंत्री प्रथम: श्री पवन नोलखा, सहमंत्री द्वितीय: श्री अंकुर लूणिया, कोषाध्यक्ष: श्री विकास बोथरा एवं संगठन मंत्री: श्री रोहित कोठारी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन मांडोत एवं संगठन मंत्री श्री रोहित कोठारी के गृह नगर आगमन पर अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष श्री विमल जी कटारिया, पारिवारिक जनों एवं समस्त बैंगलोर तेरापंथ युवा शक्ति ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्री पवन मांडोत वर्तमान में Medizen Labs Pvt. Ltd. (AS-IT-IS Nutrition) के निदेशक हैं। उन्होंने Negotiation Mastery का कोर्स Harvard University, USA से पूरा किया है और समाजसेवा के साथ-साथ व्यावसायिक जगत में भी उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। उनकी नियुक्ति न केवल मांडोत परिवार, बल्कि संपूर्ण तेरापंथ युवक परिषद् के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
पवन मांडोत बने अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Highlights
- आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में कोबा, अहमदाबाद में हुआ 59वां राष्ट्रीय अधिवेशन “एकत्व”

