By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: Pulwama Terror Attack: हिरासत में 7 संदिग्ध, हमले की योजना में शामिल होने का शक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

Pulwama Terror Attack: हिरासत में 7 संदिग्ध, हमले की योजना में शामिल होने का शक

Last updated: February 16, 2019 10:32 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

श्रीनगर: Pulwama Terror Attack, पुलवामा आतंकी हमले के सिलसिले में पुलिस ने सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने आतंकी हमले की योजना से जुड़े होने के संदेह में इन युवकों को पुलवामा और अवंतीपुरा से हिरासत में लिया है। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मुहम्मद ने ली है। जैश के आतंकी ने विस्फोटक से लदे वाहन को सीआरपीएफ की बस से टकरा दिया था। इस भीषण हमले में सेना के 40 जवान शहीद हो गए हैं।
पाकिस्तान में बनी हमले की साजिश
ऐसा कहा जा रहा है कि पुलवामा हमले की पूरी योजना पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनाई थी, जो जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य है। वो पुलवामा, अवंतीपुरा और त्राल इलाके में सक्रिय है। फिदायीन आतंकी (आत्मघाती हमलावर) की पहचान आदिल अहमद डार के रूप में हुई है, जो पुलवामा के काकापुरा इलाके का रहने वाला था। 2018 में वह जैश में शामिल हुआ था।
जैश के स्थानीय आतंकी की तलाश
शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके के मिदूरा में आतंकी हमले की योजना बनाई गई। इस बीच पुलिस जैश के एक अन्य स्थानीय सक्रिय आतंकी की तलाश कर रही है। कहा जा रहा है कि यही स्थानीय विस्फोटकों की व्यवस्था में मददगार बना।
इतने बड़े हमले को कैसे अंजाम दिया?
फिलहाल अबतक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि आदिल अहमद डार नाम के 22 वर्षीय लड़के (आत्मघाती हमलावर) ने इतने बड़े आतंकी हमले को कैसे अंजाम दिया? बता दें कि आदिल अहमद डार स्कूल ड्रॉपआउट था। वह घटनास्थल से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर रहता था। इनके अलावा यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक का इंतजाम करने में उसकी किन-किन लोगों ने मदद की और इतनी सुरक्षा के बीच वह घटनास्थल पर सफलतापूर्वक पहुंचा कैसे? पुलवामा हमला को बीते एक दशक में सुरक्षाबलों पर हुआ सबसे बड़ा और खतरनाक हमला कहा जा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पुलवामा आतंकी हमले से देश में शोक की लहर, यहां कांग्रेसियों की रैली में लगे ठुमके
Next Article सेना का ट्रक चलाने की ताकत उनमें अभी है : अन्ना हजारे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?