By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पुलवामा में आतंकियों ने किया IED विस्फोट, सेना के काफिले को बनाया निशाना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पुलवामा में आतंकियों ने किया IED विस्फोट, सेना के काफिले को बनाया निशाना

Last updated: June 17, 2019 8:06 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाकर विस्फोट किया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले को निशाना बनाते हुये आईईडी से हमला किया। सूत्रों ने बताया कि 44 राष्ट्रीय राइफल्स का बख्तरबंद वाहन हमले की चपेट में आया है। रिपोर्ट की मानें तो हमले में सेना के कैस्पर वाहन को नुकसान पहुंचा है। हमला पुलवामा के अरिहल गांव में अरिहल-लस्सीपुरा रोड पर हुआ है।

श्रीनगर:पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले में अरिहाल-लस्सीपोरा सड़क पर आतंकवादियों ने ईदगाह अरिहाल के पास 44 राष्ट्रीय रायफल्स की एक गाड़ी, बुलेट और बारूदी सुरंग प्रूफ वाहन को निशाना बनाया। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है पर सेना ने इलाके को घेर लिया और हवा में गोलियां चलाईं। यह जगह, 14 फरवरी को हुये हमले वाली जगह से 27 किलोमीटर की दूरी पर है।

जम्मू-कश्मीर में एक दिन पहले ही आईईडी हमला होने की धमकी दी गई थी। इसके बाद से ही सुरक्षा में भी इजाफा कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान ने पुलवामा में हमले की धमकी की जानकारी भारत और अमेरिका से साझा की है। सूत्रों का कहना है कि आतंकी जाकिर मूसा की हत्या का बदला लेना चाहते हैं। इनपुट अलर्ट मिलने के बाद जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों को चौकसी बढ़ाने के लिए कहा गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान विशेष रूप से राजमार्ग पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

सीआरपीएफ काफिले पर किया था हमला
बीते बुधवार को अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी भी मारा गया था। मालूम हो कि बीते फरवरी महीने में पुलवामा में ही सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीनी हठ और हांगकांग का संघर्ष
Next Article जेपी नड्डा बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया स्पष्टीकरण
national
August 8, 2026
मोदी सरकार 2023 में सर्वसम्मति से पास हुआ महिला आरक्षण बिल लागू करेः राहुल गांधी
national
August 8, 2026
नाम के बीच ‘सिंह’ क्यों? पिता का नाम है या सिर्फ कॉलम भरने की मजबूरी?
Mumbai / Maharshtra
August 8, 2026
बिरला स्टूडियोज़ और नीलम स्टूडियोज़ ने अपनी नई फिल्म ‘मक्कल कावलन’ का किया ऐलान
entertainment
August 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?