सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पटियाला में लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे निहंगों ने काटा ASI का हाथ, सात गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पटियाला में लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे निहंगों ने काटा ASI का हाथ, सात गिरफ्तार

Last updated: April 12, 2020 1:23 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पटियाला:पटियाला की सब्जी मंडी में रविवार सुबह निहंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई की कलाई कटकर अलग हो गई, जबकि थाना इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य पुलिसवाला जख्मी हो गया। एएसआई की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। अन्य घायलों को पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद निहंग  गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब में छिप गए। अंदर से गोलीबारी भी की। बाद में कमांडो टीम ने गुरुद्वारे से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मंडी स्टाफ ने पास दिखाने को कहा
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक गाड़ी में 5 निहंग सब्जी मंडी पहुंचे थे। यहां मंडी स्टाफ ने इनकी गाड़ी को रोककर कर्फ्यू पास के बारे में पूछा था, ताकि मंडी में बेवजह भीड़ न हो। पास न होने पर इन लोगों ने सब्जी मंडी के स्टाफ के साथ झगड़ा करते हुए बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने निहंगों की गाड़ी को घेर लिया।

हमला कर गुरुद्वारे में छिप गए

जैसे पुलिस ने गाड़ी रोकी, तलवार लिए निहंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई की कलाई कट गई। हमलावर निहंग बलबेड़ा क्षेत्र के गुरुद्वारा खिचड़ी साहब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपी गुरुद्वारे में छिप गए। पुलिस अधिकारी भी पीछा करते हुए गुरुद्वारे पहुंचे। पटियाला जोन के आईजी जतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सरेंडर के लिए चेतावनी दी, लेकिन आरोपी गुरुद्वारे के अंदर से पुलिस को धमकियां दे रहे हैं।

डीजीपी ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सख्त कार्रवाई होगी
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पटियाला की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। एएसआई पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मैंने वहां के निदेशक से बात की। उनकी सर्जरी के लिए पीजीआईएमईआर के शीर्ष प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति की गई है। आरोपी निहंगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

निहंग समुदाय प्रमुख बोले- पुलिस पर हमला करने वाले गुंडे
पटियाला में निहंग समुदाय के प्रमुख 96 करोड़ी बाबा बलबीर सिंह ने कहा, ‘‘इन्होंने (आरोपी निहंगों ने) पहनावा जरूर निहंग सिंह जैसा पहन रखा है, लेकिन हमारा समुदाय ऐसा नहीं है। लोगों और लाचारों की मदद के लिए यह संप्रदाय बना है। जिन्होंने पुलिस पर हमला किया, वे सिर्फ और सिर्फ गुंडे हैं।

पंजाब में 30 अप्रैल तक कर्फ्यू, यहां 150 से ज्यादा संक्रमित
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक कर्फ्यू बढ़ा दिया है। राज्य में 23 मार्च से कर्फ्यू लगाया था, जो 14 अप्रैल को खत्म होना था। लेकिन, संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है। राज्य में अब तक 150 से ज्यादा संक्रमित आ चुके हैं जबकि 12 लोगों की संक्रमण के चलते जान जा चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भविष्य में एआईएफएफ अध्यक्ष बनना चाहते है बाईचुंग भूटिया
Next Article कोविड-19: देश में छंटनी रोकने के लिए कनाडा की संसद ने उठाया खास कदम
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?