By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पतंजलि के पहले सुपरस्टोर ‘पतंजलि परिधान’ का उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पतंजलि के पहले सुपरस्टोर ‘पतंजलि परिधान’ का उद्घाटन

Last updated: November 5, 2018 2:09 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: योग गुरु स्वामी रामदेव ने सोमवार को धनतेरस के मौके पर दिल्ली के पीतमपुरा में पतंजलि के पहले सुपरस्टोर ‘पतंजलि परिधान’ का उद्घाटन किया। रामदेव ने बताया कि पतंजलि परिधान में 3 हजार नए प्रोडक्ट बिकेंगे। इस सुपरस्टोर में भारतीय कपड़ों से लेकर, वेस्टर्न कपड़े, एक्सेसरीज और गहने भी मिलेंगे। रामदेव ने कहा कि यहां पतंजलि की जींस 500 रुपए में मिलेगी, जबकि दूसरे बड़े ब्रांड ऐसी जींस 5,000 रुपए में बेचते हैं। इसके साथ ही दिवाली पर इस शोरूम में सभी कपड़ों पर 25 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
अलग-अलग कैटेगरी के बिकेंगे कपड़े
सुपर स्टोर के लॉन्च के अवसर पर रामदेव ने बताया कि दिसंबर में पतंजलि के लगभग 25 और नए स्टोर खोले जाएंगे। इस सुपर स्टोर में  लिव फिट स्पोर्ट्स वीयर, एथनिक वीयर, आस्था वीमेंस वीयर और संस्कार मेंस वीयर नाम से अलग-अलग कैटेगरी में कपड़े बिकेंगे। मेंस वीयर में जींस भी बिकेंगी। मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि इस स्टोर से विदेशी कंपनियों को टक्कर मिलेगी। यहां लोगों को जीन्स, एथनिक वियर और एक्सेसीरीज भी मिलेंगी।
देश में ही बनेंगे पतंजलि के परिधान 
रामदेव ने कहा कि पतंजलि परिधान से देश की आर्थिक स्वतंत्रता में भी बड़ा बदलाव आएगा। बाबा रामदेव ने 2016 में कपड़ों की लाइन की घोषणा की। इस साल की शुरुआत में पतंजलि के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने एक टीवी इंटरव्यू  में कहा कि पतंजलि के सभी परिधानों का निर्माण देश में ही करेगा। कंपनी का दावा है कि स्वदेशी जींस भारतीयों, खासकर महिलाओं के लिए बहुत ही आरामदेह होगी।
संस्कार, आस्था और लिव फिट ब्रांड के कपड़े मिलेंगे
स्वामी राम देव ने कहा कि इस सुपर स्टोर में संस्कार, आस्था और लिव फिट के नाम से कपड़े मिलेंगे। इन सभी ब्रांड में लोगों को अलग-अलग कपड़े मिलेंगे जैसे लिव फिट में लोगों को स्पोर्ट्स वीयर, एथनिक वीयर कपड़े मिलेंगे। वहीं आस्था ब्रांड में महिलाओं के कपड़े मिलेंगे और आस्था ब्रांड में  मेंस वीयर मिलेंगे।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जसलीन माथरू का कन्यादान करूंगा : अनूप जलोटा 
Next Article ट्रैक पर काम कर रहे चार गैंगमैन की ट्रेन से कटकर मौत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?