By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करें: योगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करें: योगी

Last updated: May 15, 2019 8:04 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

गोरखपुर:कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हमले को सत्ता प्रेरित अराजकता एवं गुंडागर्दी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की राष्ट्रपति से मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। निर्वाचन आयोग की भूमिका को पश्चिम बंगाल में शर्मनाक बताते हुए आयोग को भी कटघरे में खड़ा किया। योगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत पश्चिम बंगाल के लाखों कार्यकर्ताओं को अभिनंदन किया जो लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी जान पर खेल कर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल वे ममता सरकार की अनुमति के बिना भी पश्चिम बंगाल में अपनी सभा करने जाएंगे।

गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार की शाम पत्रकारों से मुखातिब योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वेस्ट बंगाल कोलकाता के मंगलवार के रोड शो में पहले से ली गई अनुमति के अनुसार गए थे। जिस तरीके से देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो के कार्यक्रम पर बर्बरता पूर्ण हमला पश्चिम बंगाल में हुआ, निंदा करते हैं। पश्चिम बंगाल के अंदर की अराजकता यह प्रदर्शित करता है। चुनाव आयोग को यह सब बातें देखनी चाहिए। इस बर्बरता पूर्ण हमले के बारे में पहले से भी जो चीजे वहां चल रही, चुनाव आयोग के अवश्य संज्ञान में रहा होगा। हमारी मांग है कि बंगाल के अंदर कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। इस सत्ता प्रायोजित गुंडागर्दी एवं अराजकता के दौर में राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल की अराजकता को संज्ञान लेते हुए तत्काल पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खात करने की मांग करते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं पश्चिम बंगाल के लाखों कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं जो बंगाल के अंदर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। अपने स्वयं के जीवन का दांव पर लगा कर वहां के करोड़ों लोगों के लोकतांत्रित मूल्यों एवं आदर्श के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। आज भी जिस तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला किया, पुलिस हमलावरों पर कार्रवाई के बजाए हमलावरों के साथ खड़ी दिखाई दी। सुबह से इस प्रयास में थी कि रोड शो न होने पाए, व्यवधान डाल रही थी। सत्ता का इतना राजनीतिकरण अत्यंत शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इन सब के बावजूद पश्चिम बंगाल की जनता के लोकातंत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निर्भिकतापूर्वक इस अराजकता का सामना किया, और अपना कार्यक्रम अनवरत जारी रखते हुए वहां कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में छह चरणों के चुनाव में हर चरण में बर्बर घटनाएं हुई। भाजपा या अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं या टीएमसी के विरोध करने वालों पर बर्बरता न ढ़ाई गई हो। इस सबके बावजूद चुनाव आयोग का मौन बना रहना आश्चर्यजनक है। पश्चिम बंगाल से ज्यादा लोकसभा सीटों पर उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव में हर चरण में उत्तर प्रदेश में चुनाव संपंन हुए। छह चरणों में उत्तर प्रदेश में एक भी जगह हिंसा की घटनाएं नहीं हुई हैं। पूछा कि अगर उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण से चुनाव हो सकते हैं। कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप नहीं लगा सकता है। पश्चिम बंगाल में यह स्थिति क्यों? चुनाव आयोग आंखे मूदें क्यों बैठा हुआ है?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जिस प्रकार से हमला हुआ लोकतंत्र के प्रति आस्थावान कोई व्यक्ति बर्दाश्त नहीं कर सकता है। कम से कम भाजपा का कोई कार्यकर्ता इसे स्वीकार नहीं कर सकता है। उन्होंने मांग किया कि पटरी से उतर चुकी पश्चिम बंगाल की अराजक कानून व्यवस्था की स्थितियों में बंगाल की सरकार को एक भी क्षण टीके रहने का अधिकार नहीं है, तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन अधिकारियों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाए जो अपनी वर्दी को कलंकित करते कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ता अभिनंदन के योग्य है जो सख्ती एवं मजबूती के साथ इस अराजकता का मुकाबला कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे एक बार पुन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं उनके रोड शो पर हुए हमले की निंदा करता हूं। चुनाव आयोग से इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने की मांग करता हूं। साथ ही साथ राष्ट्रपति से अपील करता हूं कि पश्चिम बंगाल की सरकार को सत्ता प्रायोजित आंतकवाद एवं अराजकता को ध्यान में रखते हुए बर्खास्त करने की मांग करता हूं। चुनाव आयोग की भूमिका पश्चिम बंगाल के मामले में कटघरे में खड़ी है, यह अस्वीकार है।  उन्होंने कहा कि किस किस प्रकार कर बयानबाजी वहां के मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वहां अराजकता एवं आतंक के लिए वे स्वयं जिम्मेदार दिखाई दे रही हैं। इन बातों को लोकतंत्र के प्रति आस्थावान कोई व्यक्ति बर्दास्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज की व्यवस्था ने इस बात को साबित कर दिया है कि कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है।

पश्चिम बंगाल में योगी की आज तीन जनसभाएं

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से सुबह 10 बजे पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे। यहां आखिरी चरण की 9 लोकसभा सीटों में 3 बारासात, कोलकाता नार्थ एवं कोलकाता साऊथ में वे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद बिहार की 8 लोकसभा सीटों में पटना लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को शाम 5 बजे संबोधित करेंगे। उसके बाद रात्रि विश्राम के लिए गोरखनाथ मंदिर लौट आएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चोरी हुई राफेल विमान की फाइलों पर रक्षा मंत्रालय का बड़ा खुलासा
Next Article अंजू तमांग के नाम दर्ज हुआ सबसे तेज गोल का भारतीय रिकॉर्ड

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026
भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर
state
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?