भायंदर। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या मुमुक्षु निर्देशिका सारिकाजी (राजगढ़) मुमुक्षु मनीषाजी (राजगढ़) मुमुक्षु अंजलिजी (गंगाशहर) मुमुक्षु मधुमतीजी (गंगाशहर) के सानिध्य मे आज तेरापंथ भवन भायंदर मे अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वध्यान मे अभिनव सामयिक दिवस तेरापंथ युवक परिषद भायंदर ने आयोजन किया।
मुमुक्षु बहनो ने नवकार मंत्र और भायंदर ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओ द्वारा मंगला चरण से अभिनव सामयिक दिवस की शुरुआत हुई। आभातेयूप के द्वारा निर्धारित प्रारूप से अभिनव सामायिक कराई ।सभी को मुमुक्षु बहन सारिका जी ने सामायिक का सामूहिक प्रत्याखान करवाया। तेरापंथ समाज – भायंदर और मीरा रोड के श्रावको ने 351सामयिक का लाभ लिया।
मुमुक्षु बहन सारिका जी ने 2-3 उदाहरणों से सामायिक का जीवन में कितना महत्व हे ये समझाया । ध्यान, जप, मुद्रा, वंदना आदि से सामयिक कैसे करे और मन,वचन,काया से सामयिक कैसे पूर्ण हो ये वहा उपस्थित श्रावको को अवगत कराया। तेरापंथ युवक परिषद की पुरी टीम श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा , तेरापंथ महिला मंडल – भायंदर की अच्छी उपस्थित रही। यह जानकारी तेयुप मीडिया प्रभारी भायंदर धीरज वागरेचा ने दी।
पर्युषण के तीसरे दिन भायंदर में ‘अभिनव सामयिक दिवस’ का आयोजन

